विभाग ने ऐसे जानवरों के लिए सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ऐसे गांवों के मवेशियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। क्षेत्र के ग्राम पामेला व परपा इलाके के मवेशियों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। कुछ गांव में इसी तरह के लक्षण वालों मवेशियों की मौत की भी खबर है। इस बीमारी से गांव के पशुपालकों में हडक़ंप मच गया है। वहीं जिला प्रशासन भी इसकी पुष्टि में लगा हुआ है। जिससे की इस बीमारी पर काबू पाया जा सके।