9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी-20 रायपुर: प्लेयर्स को देखने एयरपोर्ट से होटल तक उमड़े फैंस

राजधानी मेें सिर चढक़र बोल रहा टी-20 का जादू

2 min read
Google source verification
टी-20 रायपुर: प्लेयर्स को देखने एयरपोर्ट से होटल तक उमड़े फैंस

तस्वीर रायपुर के एयरपोर्ट की जहां फैंस का हुजूम है।

1 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट लवर्स को अब कुछ घंटे ही इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि दो दिन तक टिकट खरीदी को लेकर भी उनमें गजब का उत्साह देखा गया। टिकट की जद्दोजहट ऐसी कि दिन देखा न रात। इधर, बुधवार शाम जैसे ही क्रिकेटर्स रायपुर पहुंचे, फैंस एयरपोर्ट से लेकर होटल तक जुटने लगे। एयरपोर्ट में तो एक निश्चित दूरी तक उन्हें रोक दिया गया लेकिन वे खिलाडिय़ों को आवाज दे-देकर उनका अभिनंदन करते नजर आए। क्रिकेटर्स भी उन्हें मुस्कान देकर अभिवादन स्वीकार करते रहे। फैंस की जमात एयरपोर्ट से लेकर होटल तक रही। हालांकि होटल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, बावजूद फैंस क्रिकेटर्स की एक झलक पाने वहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षागत कारणों के चलते उन्हें बाहर भी खड़ा रहने नहीं दिया गया।

रायपुर में जीत जाएं तो भुला देंगे पिछली हार का गम
1 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इसे लेकर शहरवासियों में जबरदस्त रोमांच है। क्रिकेटप्रेमियों का कहना है कि अगर रायपुर में टीम इंडिया जीत जाए तो हम वल्र्ड कप में हार का बदला ले लेंगे और रही सही कसक भी दूर हो जाएगी। क्रिकेट प्रेमियों का कहते हैं, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, के.एल राहुल को आराम दिया गया है। वे होते तो और मजा आता। बावजूद हमें सूर्य कुमार यादव, इशान किशन, यशस्वी जयसवाल से उम्मीदें हैं।

शान से जीतेंगे

इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। पिछली हार का हिसाब चुकता करने का वक्त आ गया है।
काजल सोनेबर, क्रिकेट लवर


जीत तो पक्की है

हमने वल्र्ड कप में भी जीत की उम्मीद की थी लेकिन निराश होना पड़ा था। रायपुर में बदला लिया जाएगा।
कामवरपु जयेश, क्रिकेट लवर

हार के बाद ही जीत है

खेल को खेल भावना से देखा जाना चाहिए। हार-जीत तो लगी रहती है। वैसे भी हार के बाद ही जीत है।

देव वर्मा, क्रिकेट लवर

बरसेंगे चौके छक्के

मैं जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। रायपुर में टीम इंडिया चौके-छक्के की ऐसी बारिश करेगी की जीत तो तय है।
तामेश्वर साहू, क्रिकेट लवर

उम्मीद की किरण

वैसे तो क्रिकेट को एंटरटेनमेंट के हिसाब से खेलना चाहिए। बेवजह लोड लेने का कोई मतलब नहीं। उम्मीद है हमें जीत मिलेगी।

निशांत गुप्ता, क्रिकेट लवर

क्रिकेट लवर्स काजल, जयेश और निशांत। IMAGE CREDIT: क्रिकेट लवर्स काजल, जयेश और निशांत।