2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चायवालों की ये कमाई जानकर आप भी छोड़ देंगे दूसरी जगह काम करना, ये है सबसे बढ़िया बिजनेस

चायवालों की ये कमाई जानकर आप भी छोड़ देंगे दूसरी जगह काम करना, ये है सबसे बढिय़ा बिजनेस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Jul 2018, 7:15 PM IST

CG news

चायवालों की ये कमाई जानकर आप भी छोड़ देंगे दूसरी जगह काम करना, ये है सबसे बढिय़ा बिजनेस

रायपुर. अक्सर माइंड फ्रेस करना होता है तो आप चाय की टफरी या फिर छोटे से ठेले में बैठकर चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं या फिर मुंह के स्वाद को बढ़ाने के लिए पान खा लेते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक सामान्य से चायवाले की कमाई आपके एक महीने की कमाई से दोगुनी या फिर चार गुनी ज्यादा होती है।

Read Also: ये टीचर भरी क्लास में बच्चियों के अंगों को छूता और कहता- कपड़ा निकालो नहीं तो...

दरअसल इसकी कीमतों में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई। जिसका फायदा दुकानदारों को हो रहा है । एक आंकड़े के मुताबिक एक महीने में चायवालों की कमाई लाखों रुपए में हो रही है। वहीं पान की कीमतें भी आसमान छूने लगा है, जिसका सीधा असर लोगों के जेब पर पडऩे लगा है। इसलिए ये बिजनेस सबसे बढिय़ा बिजनेस साबित हो रहा है।

इस शहर के लोग एक दिन में पी जाते हैं 20 हजार कीमत की चाय

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में चाय सबसे पंसदीदा पेय पदार्थों में से एक है। धमतरी शहर की बात करें, तो हर माह हॉटल एवं ठेलो में ही लाखों रूपए का कारोबार होता है। एक जानकारी के अनुसार धमतरी शहर में करीब 7 सौ से अधिक रेस्टोरेंट, चाय ठेला और हॉटल संचालित हो रहे हैं, जहां प्रतिदिन 20 हजार से अधिक हाफ चाय की बिक्री होती है। देखा गया है कि एक हाफ लोकल चाय बनाने में दुकानदार को 4 रूपए का खर्च आता है, जिसे 5 से 8 रूपए में बेचा जा रहा है। ऐसे में ग्राहक सीधे ठगे जा रहे हैं। शनिवार को पत्रिका ने शहर के ठेलों एवं रेस्टोरेंट का जायजा लिया।

Read Also: कमरे से निकला खून तब पड़ोसियों को हुई इस खौफनाक वारदात की जानकारी

देखा गया है कि यहां क्वालिटी और क्वांटिटि के हिसाब एक हाफ चाय की कीमत 5 रूपए से लेकर 80 रूपए तक है। सूत्रों के अनुसार शहर में करीब डेढ़ से दो लाख रूपए की चाय पी जाते हैं।

1 लाख का खाते हैं पान
वर्तमान में प्रति सैकड़ा मीठा पत्ती 580, बंगला पान 90 से 150, कपुरी पान 150 रूपए बिक रहा है। पान ठेला में एक सादा पान 10 से 20 रूपए में बेचा जा रहा है। जबकि एक पान की कीमत करीब 2.50 रूपए, सौफ, सुपारी और अन्य सामानों को मिलाकर करीब 7.50 रूपए पड़ता है और यही पान ग्राहकों को 10 से15 रूपए में बेचा जा रहा है। इस तरह पान में डबल कमाई की जा रही है। एक जानकारी के अनुसार शहर में प्रतिदिन करीब 1 लाख रूपए का पान खा जाते हैं।

कमाई एक नजर में
सूत्रों के अनुसार यदि हम 50 हाफ स्पेशल चाय बनाते हैं, तो इसमें डेढ़ किलो दूध, आधा पाव चाय पत्ती और करीब डेढ़ पाव शक्कर लगता है। इस तरह 50 हाफ चाय बनाने में दुकानदार को 160 रूपए का खर्च आता है। यानि इतनी ही चाय में एक दुकानदार ग्राहक से 100 रूपए कमा लेता है।

फैक्ट फाइल









































पान की किस्मकीमत
मसाला सादा पान10
मसाला चेरी पान10
मसाला गुलकंद पान15
स्पेशल पान20
चाय की किस्म कीमत
लोकल चाय5
स्पेशल चाय10
लेमन चाय10