शासन ने प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी कर किया तो पदोन्नति के विरुद्ध उच्च न्यायालय में लगाई गई समस्त याचिकाओ के विरुद्ध,प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर उच्च न्यायालय के सात अधिवक्ताओं के माध्यम से अपना पक्ष रखा।प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनिल शुक्ला,राकेश शर्मा, आर के झा,श्याम कुमार वर्मा एवं मलखम वर्मा ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत कहा है।