
रायपुर में सांड का आतंक, देखें वीडियो ( Photo - Patrika )
Terror of Bull in Raipur: राजधानी की सड़कों पर घूम रहे इस सांड को देखकर एक ओर जहां लोग डरे और सहमे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। बता दें कि सांड के हमले में एक नहीं, बल्कि दो महिलाओं की जान बाल-बाल बची। और दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड किस तरह लोगों पर हमला करने की फिराक में है। यह वीडियो शहर के सुंदर नगर इलाके का बताया जा रहा है। स्टेट बैंक के पास से गुजर रहे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
वीडियो में दिख रहा है कि सांड के हमले से एक महिला ने किस तरह सूझबूझ से खुद को बचाया। सोशल मीडिया पर लोग इसे “टाइगर इज बैक” कहकर वायरल कर रहे हैं। सुंदर नगर के रहवासियों का कहना है कि काउ कैचर की टीम दूसरे इलाकों से सांड पकड़कर यहां छोड़ जाती है। सांड की लगातार आक्रामक हरकतों से इलाके में कभी भी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
Updated on:
21 Feb 2026 08:02 pm
Published on:
21 Feb 2026 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
