
छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया पूरी (photo source- Patrika)
Voter List Update: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली जारी कर दी गई है। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी, दोहराव और संदिग्ध नाम हटाए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि करीब 24 लाख 99 हजार से अधिक नाम सूची से विलोपित किए गए हैं। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1,87,30,914 रह गई है। उन्होंने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए नागरिकों का आभार जताया।
एसआईआर शुरू होने से पहले राज्य में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के पश्चात अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,87,30,914 हो गई। अंतिम चरण में 2,34,994 नए नाम जोड़े गए। इस तरह पूरी प्रक्रिया में सूची को अधिक सटीक और शुद्ध बनाया गया।
Voter List Update: निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है, जिससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिल सके और फर्जी नामों पर रोक लगे।
यदि किसी व्यक्ति का नाम अंतिम सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के जरिए घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं, सूची में दर्ज जानकारी में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Published on:
21 Feb 2026 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
