पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न माध्यमों से यह सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी कि गिधौरी होते हुए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर गांजा तस्करों द्वारा एक सुरक्षित मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। मंगलवार 9 जनवरी को गिधौरी पुलिस ने सडक़ पर नाकाबंदी कर 9 लाख कीमत मूल्य का 89 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया था। वहीं, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात बस स्टैंड गिधौरी के पास घेराबंदी कर मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 04 जेड के1348 को रोका गया। कार में चालक सहित 2 लोग बैठे थे। तलाशी में कार से कुल 91 किलो गांजा(कीमत 9 लाख 10 हजार रुपए) मिला। आरोपी भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता दिलीप सिंह (35) पिपरिया इतवारा बाजार विनोबा वार्ड, नर्मदापुर होशंगाबाद व पोषण सिंह पिता परमोधी सिंह (25) निवासी ग्राम पिपरौडी जैतहरी अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया।