7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के घोटालों की बदनामी बालीवुड तक पहुंच गई है : सांसद रविकिशन

फिल्म निर्माताओं को अब स्क्रिप्ट की खोजने की जरूरत, नहीं घोटालों पर बनती रहेगी फिल्म

Google source verification

रायपुर.
भाजपा के सांसद रविकिशन ने कहा, आज आप गूगल में टाइप कीजिए 508, जवाब आएगा- भूपेश बघेल। जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508। महादेव ऐप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया है कि उसने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए। महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनीखेज खुलासे की चर्चा करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा, महादेव ऐप के तार सीधे मुख्यमंत्री और उनके नजदीकियों से जुड़े हैं।
भाजपा सांसद रविकिशन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। रेल से रायपुर आते समय पिल्म निर्माता ने फोन पर उनसे कहा, हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्यों छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियां हमारे पास पहुंच गई है।
‘लबरा राजा’ पर बनी फिल्म खब देखी जा रही
‘लबरा राजा’ शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा, एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। रविकिशन ने कहा, अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव ऐप घोटाला है जिसके जरिए छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव ऐप ने जन्म लिया और फला-फूला है।
भाजपा का चलेगा बुलडोजर
भाजपा सांसद ने कहा, ‘मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।’ रविकिशन ने कहा, कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊंचाई पर पहुंचा था, कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया।
76 फीसदी वोटिंग बता रही भाजपा की सरकार बनेगी
छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा, कल की 76 फीसदी वोटिंग बता रही है कि जनता में भूपेश सरकार के प्रति कितना आक्रोश है! अब अपनी हार होते देखकर मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता ऊलजलूल बयान देकर राजनीतिक मर्यादा लांघ रहे हैं। प्रदेश की जनता, मातृशक्ति, युवाओं, गरीब, आदिवासी और किसान समेत सभी वर्ग का खुला अपमान करने पर उतर आई है। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और क्रिएटिव टीम के उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित थे।