4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

बदमाश ने खुलेआम युवक को ईंट से पीट-पीट कर अधमरा किया, गंभीर धारा लगवाने मोहल्ले वालों को घेरना पड़ा थाना

सरस्वती नगर इलाके में एक बदमाश खुलेआम युवक को ईंट से पीटता रहा। उसके सिर, छाती व अन्य हिस्सों में वार करता रहा। किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। काफी देर बाद कुछ लोगों ने उसे छुड़ाया। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की। इससे नाराज मोहल्ले वालों ने अगले थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला बनाया।

Google source verification

सरस्वती नगर इलाके में एक बदमाश खुलेआम युवक को ईंट से पीटता रहा। उसके सिर, छाती व अन्य हिस्सों में वार करता रहा। किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। काफी देर बाद कुछ लोगों ने उसे छुड़ाया। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की। इससे नाराज मोहल्ले वालों ने अगले थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला बनाया।पुलिस के मुताबिक महेश धृतलहरे शुक्रवार को कोटा के सेलून में बाल कटवाने गया था। वहां योगेंद्र यादव उर्फ राजू यादव ने उस पर हमला कर दिया। ईंट से उसके सिर और शरीर के अन्य भागों में लगातार वार करने लगा। आसपास मौजूद लोग भी उसे बचाने नहीं आए। महेश बुरी तरह घायल हो गया। काफी देर बाद कुछ लोगों ने बदमाश को पकड़ा। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे आईसीयू में रखा गया था। रात में घायल के परिजन पहुंचे, तो पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक इसके कुछ देर बाद योगेश ने सरेंडर भी कर दिया। इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को हुई, तो नाराज मोहल्ले वाले शनिवार को सरस्वती नगर थाना पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की मांग करने लगे। मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 307 के तहत भी अपराध दर्ज किया। इसके बाद परिजन और मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन खत्म किया। आरोपी योगेश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़