19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan 2023 : इन पौधों में बस्ती है भगवान शिव की कृपा, तरक्की और सफलता के खुलते हैं रास्ते

Sawan 2023 : सावन का महीना भक्ति के अलावा हरियाली को भी दर्शाता है। इस महीना में बारिश होने के कारण हर तरफ हरियाली दिखाई पड़ती है।

less than 1 minute read
Google source verification
shiv_shankar__in_hindi.jpg

,,

रायपुर. सावन का महीना भक्ति के अलावा हरियाली को भी दर्शाता है। इस महीना में बारिश होने के कारण हर तरफ हरियाली दिखाई पड़ती है। शिव महापुराण में भी कहा गया है कि भगवान शिव की हरियाली बेहद पसंद है। इसमें कुछ ऐसे पौधों का जिक्र मिलता जो भगवान शिव को प्रिय है। इन पौधों को अगर सावन के महीने में घर पर लगाया जाए तो भगवान शिव की कृपा बरसती है और घर में सुख और समृद्धि आती है।

शमी का पौधा

सावन के महीने में शमी का पौधा घर में लगा लिया जाए तो घर में सुख-समृद्धि का विकास होता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

आंकड़े का फूल
भगवान शिव को आंकड़े का फूल बेहद प्रिय है। सावन के दिनों में आंकड़े का पौधा घर लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है।

बेलपत्र का पौधा

बेलपत्र की छांव में शिवलिंग की स्थापना और उस नियमित रूप से जलाभिषेक करने से व्यक्ति को की भी धन की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।