
रेलवे लाइन डबल करने का काम दंतेवाड़ा से आगे होगा शुरू, यह हो चुकी तैयारी
दंतेवाड़ा. केके रेल मार्ग पर रेल लाइन दोहरीकरण का काम अब दंतेवाड़ा से आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसकी शुरुआत में रेल्वे स्टेशन से दंतेवाड़ा नदी पर स्थित पुल की पुरानी लाइन को दाहिनी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद दूसरी लाइन को नदी पर बनने वाले नए पुल से जोड़ा जाएगा। फिलहाल पुल के पिलर बन चुके हैं, जिस पर लोहे के गर्डरों की असेम्बलिंग कर ढांचा तैयार किया जाएगा।
गीदम से दंतेवाड़ा स्टेशन के बीच 7 किमी लाइन दोहरीकरण कार्य 4 साल पहले पूरा हो चुका है। इसके आगे दंतेवाड़ा से कमालूरए भांसीए बचेली व किरंदुल स्टेशन के बीच कुल 45 किमी लम्बी लाइन का दोहरीकरण कार्य नक्सली चुनौती के चलते अटका हुआ था, जिसे अब कमालूर में रेल्वे के एलीट कमांडो फोर्स का कैम्प स्थापित होने के बाद फि र शुरू किया गया है।
गीदम से दंतेवाड़ा के बीच 7 किमी लाइन का ही दोहरीकरण पूरा हो सका है। सबसे ज्यादा परेशानी दंतेवाड़ा से किरंदुल स्टेशन के बीच 45 किमी लंबी दूसरी लाइन बिछाने में हो रही है। इस इलाके में अर्थवर्क का काम भी पूरा नहीं हो सका है। दोहरीकरण कार्य पर सबसे ज्यादा 4 हमले इसी हिस्से में दंतेवाड़ा से कमालूर स्टेशन के बीच हो चुके हैं।
लाइन दोहरीकरण कार्य पर प्रमुख नक्सली हमले
बचेली थाना क्षेत्र के नेरली ब्रिज के पास 9 फ रवरी 2021 को लाइन दोहरीकरण कार्य करवा रहे ठेकेदार की 1 जेसीबी, 1 पोकलेन व 2 टिप्परों में आगजनी की। 30 अप्रैल 2018 को कुपेर में मशीनों में आगजनी व मजदूरों से मारपीट.की। 20 मई 2016 को दंतेवाड़ा-कमालूर के बीच तुड़पारास के नजदीक नक्सलियों ने 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। 15 दिसंबर 2017 को कमालूर स्टेशन के सामने आधा दर्जन टिप्परए जेसीबी व पोकलेन मशीनों में आगजनी की।
2019 तक होना था पूरा
रेलवे ने जगदलपुर से किरंदुल के बीच वर्ष 2019 तक लाइन दोहरीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया थाए लेकिन दंतेवाड़ा जिले के हिस्से में अब तक 6 बार हुई आगजनी की वारदातों के चलते काम लक्ष्य से पिछड़ चुका है। इसके अलावा फारेस्ट क्लीयरेंस संबंधी अड़चन भी आई थी, जिसे दूर कर लिया गया है।
Published on:
17 May 2023 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
