
दो आरोपी गिरफ्तार, गैलेंडर मशीन से काट रहे थे एटीएम
रायपुर. पुलिस के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की रात मंदिरहसौद पुलिस की पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान सेरीखेड़ी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के पास एक युवक खड़ा नजर आया। पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर युवक भाग निकला। पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस जवानों ने एटीएम बूथ की जांच की, तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर से कुछ आवाज आ रही थी। पुलिस ने शटर खोला, तो भीतर एक युवक एटीएम मशीन को गैलेंडर मशीन से काट रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रशांत पाठक बताया और मौके से फरार हुए युवक का नाम विजय तिवारी बताया। इसके बाद पुलिस ने विजय की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद विजय एक ढाबे के पास मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
बाइक से आए थे रायपुर
मंदिरहसौद टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि दोनों पन्ना जिले के ग्राम गौरा पोष्ट महेवार के रहने वाले हैं। और दोनों एटीएम मशीन काटकर उसमें से कैश लूटने के लिए निकले थे। उनका इरादा बिलासपुर में वारदात करना था, लेकिन रायपुर बड़ा शहर होने के कारण यहां के एटीएम मशीन में ज्यादा रकम मिलने की संभावना को देखते हुए यहां वारदात की। उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम दिनभर खुला रहता है। रात में उसमें ताला लगा दिया जाता है। इसलिए आरोपियों ने उसमें चोरी की कोशिश की।
Published on:
02 Jul 2020 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
