
फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और ऐश्वर्या राज।
ताबीर हुसैन @ रायपुर.हालिया रिलीज बड़े बजट की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में शहर की ऐश्वर्या राज सपोर्टिंग रोल में नजर आ रही हैं। किरदार का नाम है रागिनी। वे मानुषी छिल्लर की बहन बनी हैं। पत्रिका से खास बातचीत में ऐश्वर्या ने बताया, मुंबई में मैने टीवी शो किए। तेलगू की चार फिल्में की। जब यशराज प्रोडक्शन से कॉल आया तो मैंने ऑडिशन दिया। इसके बाद इंटरव्यू भी हुआ, तब मैं मेरा सलेक्शन हुआ। मेरी बारहवीं तक की पढ़ाई रायपुर में हुई। इसके बाद मैंने चेन्नई की एक यूनिवर्सिटी से में इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक किया।
बोल्ड और लिपलॉक सीन अवाइड करूंगी
कितने ऑडिशन दिए? इस पर बोलीं- ऑडिशन के मामले में मैं आलसी थी। जब किसी ने मुझे बुलाया तभी मैं गई। क्योंकि मुझे लगता था कि अगर कोई बुला रहा है तभी वह सीरियस है। ओटीटी पर आने वाली फिल्मों में बोल्ड सीन कॉमन है। आप करेंगी? इस पर कहा- मेरी कोशिश है कि लीड रोल ही करूं लेकिन बोल्ड और लिपलॉक सीन अवाइड करती हूं जब तक की बहुत ज्यादा डिमांड न हो और जिसके बिना फिल्म आगे ही न बढ़े। आगे भी ऐसा ही करूंगी।
अक्षय बोले ये तो मेरा भी फेवरेट सॉन्ग है
खिलाड़ी कुमार बहुत सिंपल पर्सन हैं। शूट टाइम पर उनके साथ पूरी यूनिट फैमिलीयर हो गई थी। वे मजाक भी बहुत करते हैं। इतना कि कई बार हम सभी हंसी से लोटपोट हो जाते थे। एक फंक्शन में जब मैंने सखियां सॉन्ग प्ले किया तो उन्होंते तपाक से कहा कि ये तो मेरा भी मनपसंद गीत है।
पापा चाहते थे कि आईएएस बनूं
पिता आईएएस बनना चाहते थे, लेकिन जब वे नहीं बन पाए तो मुझमें अपना सपना पूरा करना चाहते थे। जब मैंने उन्हें एक्टिंग वाली बात कही तो कहने लगे कि हम इंडस्ट्री तो दूर मुंबई में किसी को नहीं जानते। तुम वहां कैसे सर्वाइव कर पाओगी। चूंकि मैं पहले ही चार साल चेन्नई में रही, इसलिए उन्हें कन्वेंस करने में सफल रही। चूंकि मैंने बीटेक पैरेंट्स के कहने पर ही किया था इसलिए डिग्री देते हुए मैंने कहा कि इसे आप रखिए और मुझे मुंबई जाने दीजिए।
पैशन के साथ हार्ड वर्क करें
सबसे पहले मैंने मुंबई में एक्टिंग क्लास ज्वाइन की। कैमरा फेस करना सीखा। दूसरी महत्त्वपूर्ण बात ये है कि मुंबई मायानगरी है। कई तरह के डिस्ट्रेक्ट आएंगे लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ही डटे रहना है। पैशन के साथ हार्ड वर्क करोगे तो डेफिनेटली सक्सेस हो जाओगे। मैं वहां किसी को जानती तक नहीं थी। बतौर पेइंग गेस्ट रहने लगी। फेसबुक के जरिए कॉस्टिंग वालों से ऑडिशन के बारे में जाना। टीवी शो करने लगी। गुप्ता ब्रदर्स मेरा लास्ट शो था।
Published on:
05 Jun 2022 12:42 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
