5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक घटना से छूटी शराब और राजिम का संजू बन गया ‘गांधी’

शराब के खिलाफ छेड़ी मूहिम, राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 21 Apr 2022, 10:19 PM IST

इस एक घटना से छूटी शराब और राजिम का संजू बन गया 'गांधी'

बिलासपुर में धरने पर बैठे संजू की एक तस्वीर।

ताबीर हुसैन @ रायपुर.आपने अगर तिग्मांशु धूलिया (tigmanshu dhulia) की वेबसीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर (The Great Indian Murder) देखी होगी तो मोहन कुमार को जानते ही होंगे। रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) ने मोहन का किरदार प्ले किया है और उनके भीतर अचानक से गांधी समा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला है जिसमें एक युवा ने गांधी का वेश धारण कर लिया है। वह छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग कर रहा है। उसने अपनी मांग के लिए पदयात्राएं की। शांतिपूर्ण धरना दिया। लेकिन जब किसी ने उसकी नहीं सुनी तो राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार लगा दी।

कौन है संजू

संजू यानी संजय सिंह आयलसिंघानी मूलत: गंज रोड नवापारा-राजिम के रहने वाले हैं। बीते कुछ सालों से बिलासपुर में रहने लगे हैं। संजू कहते हैं मैं शराब पीता था। एक घटना ने मेरे दिल पर ऐसा असर डाला कि मुझे शराब से नफरत होने लगी। अब मैं चाहता हूं कि सरकार इसे बंद कर दे। वैसे भी सरकार ने वादा किया था कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी होगी। मैं उनसे वादा पूरा करने की मांग कर रहा हूं।

ऐसे बदला मन

कोरोना की पहली लहर के दौरान जब शराब दुकानें बंद थी तो इसकी बिक्री ब्लैक में होने लगी थी। मैंने देखा कि लोग घर के जेवर व बर्तन बेचकर अधिक कीमत पर शराब खरीद रहे हैं। कई ऐसी फैमिली थी जो बर्बादी की कगार पर जा रही थी। यह मुझसे देखा न गया। मैंने उसी वक्त संकल्प लिया कि अब पीयूंगा नहीं। मैं करीब डेढ़ महीने से गांधी की वेश में शांतिपूर्ण धरना दे रहा हूं।

लगता है गांधी समा गए

जब मैं गांधी के वेश धारण करता हूं तो लगता है कि मेरी आत्मा में गांधीजी समा गए हैं। उन्हीं से मुझे एनर्जी मिल रही है। मुझे लगता है कि बापू ने शराबबंदी के लिए मुझे चुना है।