28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साही का शिकार करने गुफा में घुसे तीन ग्रामीणों में से एक की मौत

गुफा के बाहर आग लगाकर धुआं करने के बाद एक-एक कर अंदर घुसे थे ग्रामीण, तमोर पिंगला अभ्यारण्य के जंगल का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 20 Nov 2023, 8:31 PM IST

साही का शिकार करने गुफा में घुसे तीन ग्रामीणों में से एक की मौत

घटना स्थल पर निरीक्षण करती पुलिस.

प्रतापपुर में तमोर पिंगला अभ्यारण्य के जंगल में साही का शिकार करने गुफा में घुसे तीन ग्रामीणों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई। दरअसल साही का शिकार करने के लिए ग्रामीणों ने गुफा के द्वार पर आग लगाकर धुआं किया, इसके बाद तीन लोग अंदर घुसे थे। अंदर से शोर की आवाज आने पर बाहर मौजूद अन्य साथियों ने दो लोगों को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन एक ग्रामीण की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दुलदुली निवासी अलय कुमार पिता रामप्रसाद उम्र 32 वर्ष 17 नवंबर को अपने 5 साथियों के साथ साही का शिकार करने तमोर पिंगला अभ्यारण्य के घने जंगल में गया था। यहां तलाश के दौरान ग्रामीणों ने गुफा में एक साही को देखा। इसके बाद गुफा के द्वार पर आग जलाकर धुआं कर दिया। फिर पहले अलय कुमार गुफा के अंदर घुसा। इसके बाद बारी-बारी से दो और लोग अंदर गए। बाहर तीन लोग खड़े थे। लेकिन कुछ देर बाद गुफा के अंदर से शोर की आवाज आई।

इस पर बाहर मौजूद लोगों ने अंदर से दो लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन 30 मीटर अंदर जाकर सांस लेने में दिक्कत होने से अलय कुमार की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को सूरजपुर से एसडीआरएफ व पिंगला रेस्क्यू व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची व मृतक के शव को निकालने की कोशिश की। लेकिन रात होने की वजह से टीम लौट गई। इसके बाद रविवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकालकर पीएम हेतु अस्पताल भेजा।