10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KPS मामला: परिवहन अधिकारियों ने वैन का रजिस्ट्रेशन किया रद्द, ड्राइवर को नोटिस जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रिश्निका सिंह के साथ हुए हादसे के मामले में परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
Google source verification
KPS मामला

परिवहन अधिकारियों ने वैन का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रिश्निका सिंह के साथ हुए हादसे के मामले में परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की है। जिस वैन से रिश्निका गिरी थी, उस वैन का रजिस्ट्रेशन परिवहन अधिकारियों ने रद्द कर दिया है। रजिस्ट्रेशन रद्द करने की पुष्टि रायपुर आरटीओ शैलाभ साहू ने की है।

रायपुर आरटीओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। दिए समय पर स्कूल प्रबंधन पेश नहीं हुआ है और उन्होंने मेल करके अतिरिक्त समय मांगा। इस तरह नियम व निर्देश का पालन नहीं हुआ है। स्कूल प्रबंधन पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: नवोदय में चयन के लिए 4485 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, देखें Video

रायपुर आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन पर एक्शन लेने के साथ वैन ड्राइवर को नोटिस देकर परिवहन कार्यालय में उपिस्थत होकर बयान देने का निर्देश दिया है। तय समय पर वैन ड्राइवर उपिस्थत नहीं हुआ और बयान नहीं दिया, तो उसका लाइसेंस रद्द करने की बात विभागीय अधिकारियों ने बोली है।