13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने चूहा मार दवा को टोमेटो सॉस समझकर मैंगो जूस और केक में मिलाया, खाने से दो की मौत, मां गंभीर

बच्चों ने चूहा मार दवा को टोमेटो सॉस समझकर मैंगो जूस और केक में मिलाया, खाने से दो की मौत, मां गंभीर

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

बच्चों ने चूहा मार दवा को टोमेटो सॉस समझकर मैंगो जूस और केक में मिलाया, खाने से दो की मौत, मां गंभीर

रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चूहा मार की दवा खाने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में मां की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल जिले के जरहाभाठा मिनी बस्ती में चूहा मार जहर ( रेट किलर ) को बच्चों टोमेटो सॉस समझकर मैंगो जूस, मछली और केक में मिला दिया। जहरीला पेय और खाना खाने से मां और दो बच्चे उल्टियां करने लगे। आनन फानन में बच्चों व मां को सिम्स, अपोलो और वहां से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं मां का सिम्स में उपचार चल रहा है।

मां सब्जी बनाने में हो गई व्यस्त और इधर बच्चे..
जानकारी के अनुसार जरहाभाठा मिली बस्ती निवासी संजय मसीह (40) आरके नगर स्थित एक बिल्डर के ऑफिस में काम करते हैं। 29 जनवरी को संजय ड््यूटी पर चले गए थे। शाम को पत्नी सरिता बच्चों के लिए मैंगो जूस, मछली की सब्जी और केक घर लेकर गई थी। उन्होंने बच्चों के लिए मैंगो जूस तीन अलग-अलग गिलास में निकाला था। इसके बाद वह सब्जी बनाने में व्यस्त हो गई थी। इसी बीच उनके घर मेहमान आ गए और सरिता मेहमानों से बात करने लगी। इस बीच उनके दोनों बेटों आशीष मसीह (11), अभिषेक मसीह ( 3) ने घर में रखे चूहा मार जहर ( रेट किलर ) को टोमेटो सॉस समझकर मैंगो जूस, मछली और केक में मिला दिया।

आधी रात अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
मैंगो जूस, मछली और केक को दोनों बच्चों और मां ने खा लिया। रात करीब 11 बजे संजय ड्यूटी से घर पहुंचे और सोने चले गए। रात में दोनों बच्चे और सरिता उल्टियां करने लगे। संजय उन्हें संजीवनी 108 से उपचार के लिए सिम्स ले गए। यहां उपचार के बाद डाक्टरों ने आशीष को अपोलो रेफर कर दिया। वहीं अभिषेक को गंभीर हालत में जरहाभाठा स्थित सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल भेज दिया गया। बुधवार रात करीब 10 बजे अपोलो अस्पताल में आशीष की मौत हो गई। वहीं आधे घंटे के बाद अभिषेक ने सृष्टि चिल्ड्रन अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सरिता का सिम्स में उपचार चल रहा है।

बाल-बाल बचे संजय
ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचते ही संजय थक गए थे। वे खाना खाए बिना ही बिस्तर पर चल गए और उनकी आंख लग गई थी। संजय ने मछली की सब्जी खाई होती तो वे भी जहरखुरानी का शिकार हो जाते।

उल्टियां होने के बाद सरिता को पता चला
सरिता ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक साथ तीनों को उल्टियां होने लगी। उल्टियां करते हुए वह किचन की ओर गई तो उन्हें रेट किलर के छोटे-छोटे पाउच खुले मिले। उन्होंने अभिषेक और आशीष से पूछा। दोनों ने उल्टियां करते हुए बताया कि उन्होंने पॉउच को मैंगो जूस, मछली और केक में पॉउच फाड़कर मिलाने का खुलासा किया। तब परिजनों और सरिता को जहर सेवन करने की जानकारी हुई।