
छत्तीसगढ़ के दो डेंटल अस्पतालों पर 80 लाख रुपए का जुर्माना नोटिस जारी
रायपुर. आयुष्मान भारत योजना में फ्रॉड करने वाले छत्तीसगढ़ के दो अस्पतालों को 80 लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा। केवल स्मार्ट कार्ड से 10-10 हजार कमाने के चक्कर में बच्चों के मुंह में तार लगा दिया। बच्चों के दांत ज्यादा टेढ़े भी नहीं थे। एक-दो दांत हल्के-फुल्के बाहर थे, उन बच्चों को भी तार लगा दिया गया। टेढ़े-मेढ़े दांतों पर तार लगाने वाले छत्तीसगढ़ डेंटल क्लीनिक, छोटापारा व श्री सांई डेंटल क्लीनिक शंकरनगर से 80 लाख रुपए वसूले जाएंगे। इसकी रिकवरी का नोटिस जारी कर दिया गया है।
राजधानी रायपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर अभनपुर के 6 गांव में 3 महीने के अंदर 1400 से ज्यादा स्कूली बच्चों के दांतों को टेढ़े-मेढ़े बताकर तार लगा दिए थे। पूरा खेल केवल स्मार्ट कार्ड से एक-एक बच्चे के केस में 10-10 हजार कमाने के चक्कर में किया गया। अब इन दोनों अस्पतालों छत्तीसगढ़ डेंटल कालेज और श्री साई डेंटल क्लीनिक को 80 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा।
जांच में हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के चार एजेंसियो ने जांच की और सभी की जांच में ये घोटाला सामने आया। फिर इन दोनों हॉस्पिटलों को नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत योजना ने नोटिस जारी कर 52 और 28 लाख रुपए जमा करने का निर्देश जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना () के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवार के करीब 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर दिया जा रहा है।
फ्रॉड करने वाले अस्पताल होंगे बदनाम
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें किसी तरह का फ्रॉड अक्षम्य है। गड़बड़ी में शामिल पाए गए ऐसे अस्पताल को न केवल पैनल से हटाया जाएगा, बल्कि उनके नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिएजाएंगे। उनका नाम सार्वजनिक किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
Updated on:
02 Jan 2020 10:13 pm
Published on:
02 Jan 2020 10:10 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
