3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर CM भूपेश ने कहा, वहां खोने को कुछ नहीं, पुरंदेश्वरी पर दिया बड़ा बयान

Chhattisgarh Politics: भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वह जब आती हैं तो हमें अच्छा लगता है। जब आती हैं तो हंटर चलाती हैं और भाजपा के नेताओं को औकात बता देती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 6 Mar 2022, 2:39 PM IST

उत्तरप्रदेश सरकार के पास गाय का हिसाब नहीं, सिर्फ राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं: भूपेश बघेल

उत्तरप्रदेश सरकार के पास गाय का हिसाब नहीं, सिर्फ राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं: भूपेश बघेल

रायपुर. Chhattisgarh Politics: भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा, वह जब आती हैं तो हमें अच्छा लगता है। जब आती हैं तो हंटर चलाती हैं और भाजपा के नेताओं को औकात बता देती है। बैठक में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को नहीं बुलाते यह कितनी बड़ी बेइज्जती है। यदि राष्ट्रीय प्रभारी आए और यहां के नेताओं को आमंत्रित भी न करें और वो बोलती हैं कि यहां कोई दावेदार नहीं है। जबकि रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। हम तो उन्हें बड़ा नेता मानते हैं, लेकिन पुरंदेश्वरी लगातार उनका कद घटाने का काम करती है व जितनी बार आएंगी इन नेताओं का कद घटाएंगी। यह हमारे लिए तो अच्छा है।

उत्तरप्रदेश से चुनाव प्रचार से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वहां चुनाव लड़ा गया और सबसे बड़ी बात ये है कि जिन मुद्दों को लेकर हमने चुनाव की शुरुआत की अंत में भाजपा और सपा को उन्हीं मुद्दों पर आना पड़ा।

पीएम यू-टर्न लेते रहते हैं
प्रधानमंत्री ने जब यह कहा कि मैंने आपको नमक खिलाया है और उसका हक अदा करना। जब प्रियंका गांधी ने इसका विरोध किया, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ा कि मैंने आपका नमक खाया है। नमक खिलाने वाले आज-कल बयान पलट रहे हैं। प्रधानमंत्री यू-टर्न लेते रहते हैं। तीन काले कानून को लेकर भी यू-टर्न लिया। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री हमारी योजनाओं के ईद-गिर्द अपने भाषण को कहते हैं। अब वो गुजरात मॉडल की बात नहीं करते। इसके चलते लोग बेरोजगार हुए हैं। पूरे देश की संपत्ति चंद लोगों के हाथ में पहुंच गई है।

उत्तरप्रदेश में खोने को कुछ नहीं
दरअसल वो स्मृति विलोप के शिकार हो गए हैं। मुझे विदर्भ की जिम्मेदारी दी गई थी। आज महाराष्ट्र में हमारी सरकार है। मुझे झारखंड की जिम्मेदारी दी गई थी, वहां भी सरकार बनी। असम में पिछले समय से वोट का प्रतिशत और सीटें भी बढ़ीं। अब मुझे उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, वहां खोने को कुछ नहीं है। वहां तो सिर्फ पाना ही पाना है।

7 के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे
भूपेश बघेल ने कहा कि बिल्कुल पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। वो तो चुनाव को देख रहे हैं। जब जब चुनाव होता है तो पेट्रोल डीजल के भाव नहीं बढ़ते। जैसे ही 7 तारीख को मतदान समाप्त होने का एक घंटा भी नहीं बीतेगा और पेट्रोल-डीजल के भाव में प्रतिस्पर्धा होगी कौन ज्यादा बढ़ रहा है।