9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी चाहते हैं अपने घर की सुख-शांति तो रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, वरना…

Vastu Tips in Hindi: गलत दिशाओं में रखी घर की वस्तुएं हमारे और हमारे परिवार पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। घर की सुख-शांति के लिए जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान-

2 min read
Google source verification
अगर आप भी चाहते हैं अपने घर की सुख-शांति तो रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, वरना...

अगर आप भी चाहते हैं अपने घर की सुख-शांति तो रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, वरना...

रायपुर. हमारे घर की सुख-शांति काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि हमारे घर में रखे हुए सामान सही जगह पर रखें हैं या नहीं। गलत दिशाओं में रखी घर की वस्तुएं (Vastu Tips) हमारे और हमारे परिवार पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही बातों के बारे में, घर की सुख-शांति के लिए जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान-

- घर की उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी परिवार के (Vastu Shastra) सदस्यों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नाकारात्मक उर्जा का वास होता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में हमेशा चमकते सूरज या फिर भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए, इससे घर में साकारात्मक उर्जा आती है।

- अगर ज्यादातर आपके बच्चों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो इसका कारण बच्चों की पढ़ाई वाले कमरे में स्टडी टेबल का गलत दिशा में रखा होना भी हो सकता है। बच्चों का स्टडी टेबल हमेशा घर की पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और मानसिक विकास भी होता है।

- बच्चों का पढ़ाई में मन न लगने का एक कारण घर में खिलौने का गलत दिशा में रखा होना भी होता है। वास्तु के अनुसार खिलौने या काटून्स को बच्चों के कमरे में कभी उत्तर की दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे बच्चों का विकास रूक जाता है।

- घर में काफी ज्यादा भगवान की मूर्तियां रखना भी घर में अशांति का एक कारण होता है। इसलिए घर में भगवान की ज्यादा मूर्तियां या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए।

- घर में पति-पत्नी के बीच लगातार लड़ाई-झगड़े और गुस्से का कारण घर में लगा गीजर हो सकता है। घर की उत्तर दिशा में मौजूद बाथरूम में गीजर न लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच तनाव व विवाद में बढ़ोतरी होती है।

- घर की सुख-शांति बनी रहे इसके लिए कभी भी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बनी बालकनी में पेड़-पौधे या गमले नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में अस्थिरता बनी रहती है। वास्तु के अनुसार इन दिशाओं में पौधे लगाने से कारोबार में दिक्कतें आती है और सफलता नहीं मिलती।

- घर में कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में वाशिंग मशीन नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार वाशिंग मशीन का उत्तर-पूर्व की दिशा में होने से घर के सदस्यों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आती हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें