2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Oath Ceremony : छत्तीसगढ़ में अब ‘विष्णु’ राज, अरुण साव और विजय ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, PM मोदी-शाह रहे मौजूद

Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विष्णुदेव साय के अलावा अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई..

3 min read
Google source verification
cm_vishnudeo_021.jpg

Oath Taking Ceremony in Chhattisgarh : विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विष्णुदेव साय के अलावा अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Attack : मुख्यमंत्री की शपथ से पहले नारायणपुर में नक्सली हमला, एक जवान शहीद

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शपथ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ले सकते हैं कई अहम फैसले, मंत्रालय में होगी कैबिनेट की बैठक

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 54 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई। बीजेपी ने इस चुनाव में सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था। ऐसे में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में रविवार को विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। खुद डॉ. रमन सिंह ने विधायक दल के नेता के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम पर प्रस्ताव रखा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपना समर्थन दिया।

ऐसा है नए सीएम का राजनीतिक सफर
- 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के वह पंच बने।
- 1990 में ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच चुने गए।
- 1990 से 1998 तक मध्य प्रदेश विधानसभा में तपकरा से विधायक रहे।
- 1999 में रायगढ़ से सांसद निर्वाचित हुए।
- 2004 में दोबारा रायगढ़ से चुने गए।
- 2006 में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने
- 2009 में तीसरी बार रायगढ़ से सांसद बने।
- 2011 में दूसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष का दायित्व संभाला।
- 2014 में चौथी बार रायगढ़ से सांसद चुने गए।
- 27 मई, 2014 से 2019 तक नरेन्द्र मोदी की सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रहे। उन्होंने मोदी सरकार में इस्पात, खान, श्रम और रोजगार मंत्रालय का दायित्व संभाला।
- 2020 से 2022 तक तीसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
- दिसंबर, 2022 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए।
- आठ जुलाई, 2023 को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य चुने गए।
- विधानसभा चुनाव 2023 में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी यूडी मिंज को 25,541 वोटों से हराकर - विधायक निर्वाचित हुए और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं।


छत्तीसगढ़ में अब तक कौन कौन रहे सीएम

- अजीत जोगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है। 1 नवंबर 2000 से 7 दिसंबर 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। वे मरवाही से चुनाव जीतकर आए थे।

- 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला और डा. रमन सिंह प्रदेश मुख्यमंत्री बने। बीजेपी ने लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया और रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे।

- साल 2018 में कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल की और प्रदेश में 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने। भूपेश बघेल पाटन सीट से चुनाव जीते, लेकिन 2023 में कांग्रेस बहुमत हासिल नहीं कर पाई।

- अब छठवीं विधानसभा के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय है। कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीतकर पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। 13 दिसंबर 2023 को साय ने मुख्यमंत्री की शपथ ली।


भाजपा अध्यक्ष नड्डा और शाह समेत 6 केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री

नितिन गडकरी, केंद्रीय परिवहन मंत्री

रामदास अठावले, केंद्रीय राज्य मंत्री

डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री

बिसेश्वर तुडू, केंद्रीय राज्य मंत्री

इन राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी बने शपथ ग्रहण के गवाह

योगी आदित्यनाथ, सीएम, उप्र

हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम, असम

प्रमोद सांवत, सीएम, गोवा

मनोहर खट्टर, सीएम, हरियाणा

मोहन यादव, सीएम, मध्यप्रदेश

देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम महाराष्ट्र

संजीव कुमार गोड़, राज्य मंत्री, यूपी

Story Loader