29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

वीडियो देखें….फैक्ट्री में आग की लपटें, धुआं भरने से युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

रायपुर. उरला इलाके की एक फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा लिया गया। पुलिस के मुताबिक सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे इसके फेब्रिकेशन डिवीजन में अचानक आग लग गई। आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

Google source verification

रायपुर. उरला इलाके की एक फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा लिया गया। पुलिस के मुताबिक सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे इसके फेब्रिकेशन डिवीजन में अचानक आग लग गई। आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सभी बाहर की ओर भागे। इस दौरान ऑफिस में एक कर्मचारी विकास चंद्राकर (25) फंस गया। ऑफिस में बाहर निकलने का एक ही दरवाजा था। बाहर पूरी आग फैल गई थी। पुलिस के मुताबिक जैसे ही विकास बाहर निकलने लगा, धुंआ उसके मुंह और नाक में भर गया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया और आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वह कवर्धा जिले का रहने वाला था।

पेंट से फैली आग
फेब्रिकेशन डिवीजन के एक हिस्से में पेंट के डिब्बे रखे हुए थे। कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी था। शॉर्ट सर्किट से चिंगारी इनमें पड़ी और इससे आग भड़क गई। आगजनी के काले धुंए का गुबार चार-पांच किमी दूर से दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना मिलने पर उरला पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग को बुझा लिया गया। उरला टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आगजनी की वजह शार्ट सर्किट है। एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।