दिनेश यदु @ रायपुर. अनुपम गार्डन, जीई रोड में पत्रिका के लोकप्रिय कार्यक्रम हमराह का रविवार को सुबह 7 बजे आयोजन किया गया। इस बार हमराह में फन एवं हैल्थ अवेयरनेस एक्टिविटी के कार्यक्रम का शहर के युवा व महिलाओं के साथ कोपलवाणी के बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया, वहीं हमराह में 400 से अधिक शहरवासियों ने हिस्सा लिया। हमराह का शुभारंभ “स्टे फिट विथ मी” ग्रुप की संस्थापिका शुभांगी ने प्रारंभ में जुंबा एवं एरोबिक्स का ऊर्जावान प्रदर्शन किया। हमराह में योग गुरुकुलम के संस्थापक योगाचार्य कुंदन व पतंजलि योग समिति के छबि राम साहू द्वारा लोगों को अनुपम गार्डन में योग के विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन, चक्रासन, भुजंगासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के साथ-साथ जुंबा भी करवाएं। योगाचार्य कुंदन ने पत्रिका का आभार व्यक्त करते हुए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोज योग का अभ्यास करने की सलाह दी। वैद्य पारस चोपड़ा द्वारा 70 लोगों नाली देखकर स्वास्थ्य परीक्षण किया।