30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप से निकल रहा पानी, देखकर लोगों के उड़े होश… देखें VIDEO

Water Coming Out of Petrol Pump : भनपुरी स्थित एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 24 Sep 2023, 2:51 PM IST

pump_pani_.jpg

रायपुर। Water Coming Out of Petrol Pump : भनपुरी स्थित एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। लोगों को पता तब चला जब पेट्रोल भराने के बाद उनकी गाडिय़ां खराब होने लगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi Visit Chhattisgarh :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन आएंगे बिलासपुर और जगदलपुर, तैयारी में जुटी बीजेपी

भड़के लोग पेट्रोल पंप पहुंच गए और हंगामा मचाया। पंप के नोजल से पेट्रोल की जगह पानी निकलने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दूसरी ओर एचपी बालाजी पेट्रोल पंप के संचालक विमल तलमले ने पेट्रोल की जगह पानी निकलने को गलत बताया है। उन्होंने कहा, शनिवार की शाम को पेट्रोल आया है, उसमें 10 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स है।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : परिवर्तन यात्रा के बाद भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची, इतने महिला उम्मीदवार को मिलेगा मौका

इसका इनवॉइस भी संचालक के पास है। ऑयल कंपनी 10 प्रतिशत एथेनॉल मिला कर दे रही है और यह सेंट्रल गवर्नमेंट का नियम है। नोटिफिकेशन है कि 10 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स पेट्रोल में नमी के कारण जो पेट्रोल है वह पानी में परिवर्तित हो सकता है। वह पानी नहीं है, वह 10 प्रतिशत एथेनॉल है। खाद्य विभाग के कंट्रोलर को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें : संत सम्मलेन : त्रिवेणी के तट पर जुटे संत, बोले- अध्यात्म के मार्ग से ही मिलेगा विश्व शांति का मार्ग

इसके अलावा जिन पांच लोगों की बाइक खराब हुई, उसे सुधरवाने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि रविवार को खाद्य विभाग और ऑयल कंपनी के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। बारिश के चलते टैंक में पानी की बात कर रहे ग्राहक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंप से पेट्रोल डलवाने वाले लोगों का कहना कि टैंक में लीकेज होने के कारण इस तरह की समस्या आई होगी। पेट्रोल पंप के टैंक में पानी कैसे आ सकता है। इंजन में पानी, बाइक बंद शनिवार की शाम कई बाइक सवार लोगों ने यहां पेट्रोल भराया।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता के भाई की मौत.. राखड़ से भरे डंपर ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इसके बाद पंप के कर्मचारियों को पैसे देकर वहां से निकल गए। रास्ते में उनकी बाइक अचानक बंद हो गई, तब परेशान होकर उन्होंने रास्ते में मैकेनिक को दिखाया। मैकेनिक ने कार्बोरेटर खोलकर देखा, तब पता चला कि इंजन में पानी आ गया है। इस तरह से कई लोगों की बाइक में ऐसी शिकायत आई। तब नाराज लोग अपनी-अपनी बाइक लेकर दोपहर में पेट्रोल पंप पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया।