रायपुर। World Cup Cricket Final : क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी है। इसे लेकर रायपुर में भी फैंस का जोश हाई है। शहर के होटलों-रेस्टोरेंट से लेकर इंडोर स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के इंतजाम किए गए हैं। सीएम भूपेश ने खुद सभी को आने का न्योता सोशल मीडिया के जरिए दिया था। मैच का लुत्फ लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद