22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : दिन का पारा गिरा, रात को बढ़ा, अगले इतने दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

CG Weather Alert : रायपुर में न्यूनतम तापमान सीधे 4 डिग्री बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परिवर्तन जगदलपुर के मौसम में देखने को मिला है। यहां का साढ़ चार (CG Weather Report) डिग्री तक बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification
.

file photo

रायपुर। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से भारी (Chhattisgarh Weather Alert) मात्रा में नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं। जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर रात के तापमान में तीन डिग्री तक बढोतरी हुई। हवा में 60 प्रतिशत नमी आ गई है।

यह भी पढ़ें: शहर में फिर मिला नकली सामान, कैनन के नाम से नकली प्रिंटर कार्टेज बेच रहे थे कारोबारी

रायपुर में न्यूनतम तापमान (Raipur Weather) सीधे 4 डिग्री बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परिवर्तन जगदलपुर के मौसम में देखने को मिला है। यहां का साढ़ चार डिग्री तक बढ़ गया है। दूसरी ओर दिन के तापमान में 1 डिग्री तक कमी देखने को मिली है। 3 से 5 किलो मीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी के कारण दिन को लोगों को ठंड महसूस हुई। वैसे प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंडौस चक्रवाती तूफान का असर अभी तीन दिन तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: आरक्षण संशोधन विधेयक का मामला: राज्यपाल बोलीं- केवल जनजाति समाज के लिए सत्र बुलाने की कहीं थी बात

इस दौरान लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। शनिवार को प्रदेश में कई जगहों पर 90 फीसदी तक बादल छाए रहे। रात होते ही पारा बीते सप्ताह जैसा हो गया। रायपुर में चार दिन की ठंड पड़कर फिर मौसम में उलट-फेर दर्ज किया गया।

राजधानी में बढ़ रही ठण्ड से शहरवासियों को राहत दिलाने निगम अब सभी जोन के चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराएगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि गोठानों की गोकाष्ठ ( गोबर से लकड़ी ) से शहर के विभिन्न चौक- चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने को कहा गया है। रायपुर निगम के सभी 10 जोनों में इसकी शुरुआत हो गई है। जोन 7 के कमिश्नर विनोद पाण्डेय ने बताया कि जोन 7 में आने वाले पं. रविशंकर शुक्ल विवि के सामने आमानाका, श्री गणेश मन्दिर के पास समता कॉलोनी, मोतीलाल नगर कोटा, रामकुण्ड ठाकरे चौक, कबीर चौक रामनगर आदि सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी 10 जोनों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने जोन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Petrol price in chhattisgarh : रविवार को आम आदमी को पेट्रोल से मिली राहत या लगा झटका, देखें नई कीमत

कोरिया: सबसे ठंडा

मौसम विभाग के मुताबिक कोरिया जिले का तापमान 7.7 डिग्री सबसे कम दर्ज किया गया। शनिवार को राजधानी का पारा 12 डिग्री सबसे कम तापमान कोरिया और नारायणपुर का 6.7 डिग्री के आसपास था।

आज ऐसा रहेगा मौसम

रविवार को प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक रूप से हम बादल रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है, साथ ही एक-दो स्थानों पर वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में दो से 5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

तापमान
मौसम केंद्र अधिकतम न्यूनतम

रायपुर 26.6 12.0

बिलासपुर 28.0 14.6

पेंड्रा 27.1 11.2

अंबिकापुर 24.1 9.6

दुर्ग 24.2 14.2

जगदलपुर 28.4 16.6

राजनांदगांव 26.5 15.5