26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अलर्ट : ठंडक ने फिर दी दस्तक, देश के कुछ हिस्सों में गरज – चमक के साथ बारिश की चेतावनी

सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकपाया, कई हिस्सों में मौसम 5 डिग्री के सेंटीग्रेड पर पहुंचा।

2 min read
Google source verification
ठंडक ने फिर दी दस्तक, देश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

ठंडक ने फिर दी दस्तक, देश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने एक बार फिर ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में प्रदेश में मौसम बड़ा बदलाव दिखेगा। बादल छाये रहेंगे और ठंडी हवाएं चलती रहेगी। मौसम में इस बदलाव की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों खासकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ने के आसार है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर दिख रहा है। रविवार से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। बादल छाये हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश में मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद अचानक से ठंडक लौट आयी है। बिलासपुर के पेंड्रा इलाके में तापमान 7 और सरगुजा के इलाके में भी 7 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और जम्मू - कश्मीर में एक द्रोणिका बनने के बाद इसका असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिसकी वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ में अब भी कड़ाके की ठंड पर रही है। वही बिलासपुर संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति रही। हालांकि न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रायपुर संभाग में सामान्य, बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक, दुर्ग और सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम व बिलासपुर संभाग में सामान्य से कम रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक बादलों के छाए रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 13 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 12 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Click & Read More Chhattisgarh News.