scriptमौसम ने बदली करवट, दिनभर गर्मी और भारी उमस, रात में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ऐसा होगा आज का मौसम | Weather change in Chhattisgarh | Patrika News

मौसम ने बदली करवट, दिनभर गर्मी और भारी उमस, रात में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ऐसा होगा आज का मौसम

locationरायपुरPublished: Jun 20, 2018 09:08:51 am

आज प्रदेश का औसत तापमान 38.6 डिग्री रहा, ऐसा होगा कल का मौसम…

mausam

मौसम ने बदली करवट, दिनभर गर्मी और भारी उमस, रात में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ऐसा होगा कल का मौसम

रायपुर. देश में भले ही मानसून निर्धारित समय से पांच दिन पहले पहुंच चुका है, लेकिन राजधानी रायपुर में मानसून की गति कमजोर होने से एक सप्ताह पीछे हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अब मानसून 22 जून के बाद आएगा।

READ MORE: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को आधी रात में बुलाया अस्पताल, एक बिस्तर में गुजारी रात, सरेआम किया ये काम…

इधर, मंगलार को दिनभर गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे। दिनभर सूरज की तपिश भी सताती रही। सुबह की आद्र्रता 66 और शाम की आद्र्रता 34 फीसदी रही। देर शाम तक भारी उमस पड़ती रही। रात ९ बजे के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। हवाएं भी तेज चलने लगी। इससे उमस से परेशान शहरवासियों को राहत मिली।

इस वजह से मानसून हुआ कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा ठाणे- मुंबई, अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंदिया, टिटलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपारा, बाघडोगरा तक है। साथ ही मध्य-पूर्वी पैसिफिक सागर पश्चिमी गोलरधा पर है। इसके अलावा एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी- पश्चिमी पैसिफिक सागर पर बना है। इस कारण से बंगाल की खाड़ी में आने वाली नमी कमजोर हो गई है। इस कारण से मानसून कमजोर हुआ है। तीन-चार दिन में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होगा और मानसून द्रोणिका सक्रिय हो जाएगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में मानसून आगे बढऩे की अतिसंभावना है।

READ MORE: पुलिसकर्मियों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले- हर हाल में पूरा करना होगा ये मांग

आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा तथा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी रायपुर में दोपहर बाद आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शाम को गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो