
राजस्थान में आज भी बरसात के आसार, शीतलहर के साथ फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
- - राजधानी सहित कई जगहों पर हल्की बारिश ।
- इस माह मौसम का तीन बार यू-टर्न ।
रायपुर.
प्रदेश में इस वर्ष मौमस बार-बार यू-टर्न ले रहा है। इस माह जनवरी में अब तक मौसम तीन बार बदल चुका है। पिछले दो दिन से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इस बेमौसम बारिश से पहले धान की फसल को नुकसान पहुंचा। अब दलहनी औ सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बेमौसम बरसात से किसानों को इस वर्ष भारी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। बीती रात प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हुई। कहीं पर 20 मिमी तो कुछ जगहों पर पांच से दो मिमी बारिश हुइ। राजधानी रायपुर में ही बीती रात 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बरसात से प्रदेश की फिजा बदली हुई है। दिन के तापमान में जहां दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गइ है। वहीं रात के तापमान में चार से पांच डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है।
सरगुजा और बस्तर संभाग में आज भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को भी सरगुजा और बस्तर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। क्योंकि एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा हरियाणा के उपर 1.5 किमी ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका हरियाणा से उत्तर छग तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है । दूसरा द्रोणिका बिहार से उत्तर ओडिशा तक 2.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है । इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा आ रही है ।
घना कोहरा छाए रहेंगे, रात के तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उक्त सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ पैकेट पर मध्यम से घना कोहरा बनने की प्रबल संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना नहीं है। लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभागो में अधिकतम तापमानों में अगले दो दिन वृद्धि होने की संभावना है।
कहां कितनी बारिश हुई (मिमी में)
कुसमी में 20, बेमेतरा में 10, रायपुर में 2.4, बिलासपुर 2.4, पेंड्रारोड- 2.4, अंबिकापुर 5.0, दुर्ग 2.2 और राजनांदगांव में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 26.9 - 17.8
बिलासपुर - 25.6 - 16.8
पेंड्रारोड- 23.9- 13.5
अंबिकापुर - 21.6 - 14.0
जगदलपुर - 27.0- 14.9
दुर्ग - 29.6- 16.4
राजनांदगांव - 27.0- 17.0
Published on:
24 Jan 2022 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
