1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ALERT! छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 4-5 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर से ठंडी हवाएं आने से शहर में रात का तापमान दिसंबर के औसत तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले चार-पांच दिनों से शहर में ठंड पडऩे लगी है।

2 min read
Google source verification
weather jaipur

Weather Forecast: Weather in Chhattisgarh during December

रायपुर . उत्तर से ठंडी हवाएं आने से शहर में रात का तापमान दिसंबर के औसत तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले चार-पांच दिनों से शहर में ठंड पडऩे लगी है। बुधवार को राजधानी में रात का तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि प्रदेश में सबसे कम तापमान जगदलुपर में 7.4 डिग्री रहा। इसके बाद अंबिकापुर में 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एनएस मेहता के अनुसार प्रदेश में उत्तरी ठंडी हवाएं आ रही है। इस कारण से रात के तापमान में गिरावट आई है। आने वाले चार-पांच दिनों तक इसी तरह ठंड पड़ेगी। रात के तापमान में हल्का परिवर्तन हो सकता है। दुर्ग और बस्तर संभाग में सामान्य से काफी रात का तापमान रहा। शेष संभागों में सामान्य रहा। दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

ठंड से बचाव के लिए जला रहे उन्नत चूल्हा
नगर निगम द्वारा लोगों को ठंड से बचाने अलाव जलाने का इंतजाम किया गया है। लकड़ी की आग से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए उन्नत चूल्हे जलाए जा रहे है। जो प्रदूषण रहित होते है। निगम ने जोन 6 क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि के दौरान उन्नत चूल्हे का अलाव जलाया। ठंड अधिक पडऩे पर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी उन्नत चूल्हे के अलाव जलाने की तैयारी रखी की गई है।

उधर, उत्तर भारत में ठंड अब धीरे-धीरे और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। धीरे-धीरे यह क्लीयर हो जाएगा। मगर दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर सक्रिय हो रहा है। जब यह कश्मीर की तरफ बढ़ेगा तब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहरी चल सकती है। यह स्थिति दो-तीन दिन के भीतर आने के अनुमान हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि नए साल के पहले दिन से कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

कहां कितना रहा रात का तापमान

रायपुर 13.0
माना एयरपोर्ट 12.2
बिलासपुर 12.9
पेंड्रारोड 10.2
अंबिकापुर 08.6
जगदलपुर 07.4
दुर्ग 09.4
राजनांदगांव 11.8