28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम: चक्रवात के असर से प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान

मौसम: चक्रवात के असर से प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Aug 2018, 9:56 PM IST

CG News

मौसम: चक्रवात के असर से प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान

रायपुर. शहर में रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। दिनभर बादल छाए रहे, जो कभी जोरदार बारिश तो कभी हल्की बारिश होती रही। इधर मौसम में बदलाव से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। जोरदार बारिश और बिजली कड़कने की सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

आरंग तहसील में सबसे अधिक बारिश

रायपुर जिले में विगत एक जून से 19 अगस्त तक कुल 564.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर तहसील में 726.9 मि.मी. और आरंग में 919.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार अभनपुर तहसील में 329.5 मि.मी. एवं तिल्दा में 282.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे बना चक्रवात दक्षिण पश्चिम की ओर मुड़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में और स्पष्ट बनने के आसार है। प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश के अलावा एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

एक सप्ताह से मानसून की सुस्त चाल
राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में मानसून पिछले 4 दिनों से एकदम से थम गया था। जिसके चलते मध्य छत्तीसगढ़ में लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हो रही हल्की बारिश से मानसून अपने सुस्त चाल से चल रही थी। रविवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की से मध्यम करीब 2 घंटे तक हुई। इसके बाद बादल साफ होने से लोगों फिर उमस का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम 4 बजे अचानक बदले मौसम के कारण जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रात 8 बजे गरज चमक के साथ राजधानी में झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर के कई निचले इलाके भर गए।