
छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल
बिलासपुर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा। वहीं, गुरुवार को राजधानी [typography_font:14pt;" >रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश (Chhattisgarh Weather Report) में भले ही मौसम फिर बदल गया है, लेकिन सूरज की तपिश अप्रैल के आखिरी दिनों में हलाकान करने लगी है। दिन का तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान रायपुर में दोपहर दो बजे तक तेज गर्मी पड़ी। इसके बाद अचानक से तीन बजे के करीब बादल छा गए। शाम पांच बजे तो ऐसा लग रहा कि हल्की बारिश भी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से अंदरुनी कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश में स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरा से गंगेटिक वेस्ट बंगाल तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इस कारण से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओले गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 42.4 - 26.0
बिलासपुर - 42.8- 23.2
पेंड्रारोड - 39.8 - 22.3
अंबिकापुर - 39.1- 23.0
जगदलपुर - 38.1- 22.8
दुर्ग - 42.2- 23.6
राजनांदगांव - 41.7- 26.1
Published on:
30 Apr 2021 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
