24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौमस: हर दिन बदल रहा रायपुर का मौसम मिजाज, सुबह 42 तो शाम को रहा 36 डिग्री

छत्तीसगढ़ में इन दिनों चक्रवात और द्रोणिका के कारण मौसम का मिजाज कुछ अलग सा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 May 2018, 7:25 PM IST

CG News

रायपुर . छत्तीसगढ़ में इन दिनों चक्रवात और द्रोणिका के कारण मौसम का मिजाज कुछ अलग सा है। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबादी हो रही है। मंगलवार को शाम को भी मौसम का मिजाज कुछ एेसा ही रहा। सुबह से सूर्य देवता अपने तेवर दिखाए वहीं, शाम होते ही हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। हालांकि धूल भरी आंधी ने लोगों को जरूर परेशान किया।

तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश

राजधानी में सुबह से ही कड़कड़ाती धूप ने लोगों को गर्मी से परेशान कर रखा था। लेकिन शाम के 4 बजते ही मौसम में बदलाव हो गया। पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया और आंधियां चलने लगी। सड़कों पर धूल के गुब्बारों ने लोगों को परेशान किया। तेज गरज चमक के साथ शहर में हल्की बारिश होने लगी। लेकिन ये बारिश सिर्फ सड़कों को गीला करके वापस लौट गई। इस बूंदा बांदी से तापमान में गिरावट आई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने बताया था कि प्रदेश के उत्तरी भागों में कहीं कहीं हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। साथ ही अन्य भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसा मौसम अगले 2 दिनों तक बने रहने की संभावना है। मंगलवार को फिर से अचानक मौसम में बदलाव आने से तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कमी आई। अचानक मौसम में आए बदलाव से शाम 7 बजे का तापमान 36 डिग्री रहा। जबकि दोपहर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन में कड़कड़ाती धूप और शाम को गरज चमक के साथ होगी हल्की बारिश।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग