8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों ने जमाया डेरा: ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, अधिकतम 30.0 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस

Weather Update : सुबह और शाम के अलावा दिन में भी कंपकपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में रूम हीटर निकालने पर मजबूर कर दिया है। खासकर वृद्ध और नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ रूम हीटर लेने के लिए दुकानों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2022-11-22_11-13-50.jpg

Weather Update: बिलासपुर. उत्तर भारत से लगातार प्रदेश पहुंच रही शुष्क और ठंडी हवाओं के उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण अब लोगों को दिन में भी रूम हीटर चलान पड़ रहा है।
रात में तो बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले सप्ताह भर से मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को शहर का तापमान स्थिर रहा।

यह भी पढ़ें : दुकानदार के थैले से गायब हुए 82 हज़ार, जांच में जुटी पुलिस

सुबह और शाम के अलावा दिन में भी कंपकपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में रूम हीटर निकालने पर मजबूर कर दिया है। खासकर वृद्ध और नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ रूम हीटर लेने के लिए दुकानों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बता दें कि नवंबर में ही ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बस्तर को छोड़ पूरे प्रदेश में 1 डिग्री तक तापमान बढ़ा। लेकिन अभी मौसम में लगातार बदलाव देखे जा रहे है। जिसकी वजह से तापमान में कमी और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते भी प्रदेश में आगामी दो दिन ठंड कम रहेगी लेकिन दिसंबर के शुरू होते ही ठंड अपना कहर बरपाना शुरू कर देगी। फिलहाल 2 दिन तक राजधानी में अपना डेरा जमाए रहेंगे।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
रायपुर 14.0
बिलासपुर 13.1
कबीर धाम 8.2
जगदलपुर 11.4
दुर्ग 12.2
राजनांदगांव 13.9

तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आ रही है। इसके चलते प्रदेश में 29 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है न्यूनतम तापमान में हल्का परिवर्तन संभावित है।