22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update : बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ अंधड़ की चेतावनी

CG Weather Update : उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में आगामी 5 दिनों में 2-3 डिग्री तक पारा चढ़ेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather_alert_news_.jpg

रायपुर। CG Weather Update : गर्मी के तेवर अपने चरम पर है। आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में आगामी 5 दिनों में 2-3 डिग्री तक पारा चढ़ेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

CG Weather Update : एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक बना हुआ है, जिसके प्रभाव से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। सोमवार को एक-दो जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। रायपुर शहरी क्षेत्र में भी बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम-रात तक गऱज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश
43 डिग्री और 27 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री महासमुंद तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री कबीरधाम में दर्ज किया गया।

छाए रहे बादल, लेकिन दो डिग्री फिर बढ़ा पारा
CG Weather Update : रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर के बाद बादल छाए रहे। इसके बाद भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश के औसत तापमान की बात करें तो दो डिग्री तक पारा बढ़ गया है। दिन के अलावा रात का पारा भी इतना ही बढ़ गया है। प्रदेश के चार जिले ऐसे हैं जिनमें तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। महासमुंद 44.7, जांजगीर 44.4, रायगढ़ 44.3 और मुंगेली में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।