7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी, इतने दिनों तक बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

CG Weather Update : राजधानी सिर्फ दो दिन बारिश नहीं होने से राजधानी में दिन का पारा दो डिग्री तक बढ़ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 10 Sep 2023, 12:18 PM IST

छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी

रायपुर। cg weather Update : राजधानी सिर्फ दो दिन बारिश नहीं होने से राजधानी में दिन का पारा दो डिग्री तक बढ़ गया है। रायपुर में गुरुवार का तापमान 28 डिग्री से फिर 32 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अगले दो दिनों तक मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें : देवी देवताओं पर चलेगा केस, भंगाराम माई की लगेगी अदालत, मिलेगी गुनाहों की सजा

Weather Alert : प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम, एक स्थान में भारी से अति भारी तथा एक-दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री धमतरी, सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दुर्ग और अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Vegetable Price Hike : अब 20 रुपए की हुई टमाटर.. इन सब्जियों का भी गिरा दाम, यहां चेक करें बाजार का ताजा रेट

weather update : मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, बेतुल, गोंदिया, रायपुर, गोपालपुर और उसके बाद पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण अंदरूनी ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम शियर जोन 19ए उत्तरी अक्षांश पर 3.1 और 7.6 किमी ऊंचाई के बीच फैला है।

यह भी पढ़ें : 'आप' पार्टी ने खाट में लेटकर किया अनोखा प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी.. विधायक उपाध्याय के खिलाफ कही ये बात

बारिश के आंकड़े (मिमी)

कोंडागांव-120, बकावंड -100, माना-रायपुर-एपी -80, लाभांडीह, भानुप्रतापपुर -70, बस्तर, तखतपुर, दुर्ग, दुर्गकोंदल, रायपुर-60, अंबागढ़ चौकी, पैंड्रा -50, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर -20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।