22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगल होने के सवाल पर क्या कह गईं ये एक्ट्रेस, जानिए

मॉडल व अदाकारा करिश्मा तन्ना ने कॅरियर से जुड़ी बातें की शेयर
2 min read
Google source verification
karishma tanna

ताबीर हुसैन@रायपुर. जिस जगह में मुझे शो के लिए बुलाया गया था मैं वहां पहुंची, लेकिन जब ड्राइवर ने बताया कि आगे चार घंटे का रास्ता है तो मैं लौट आई। एेसे में कोई हेराफेरी का आरोप लगाए तो इसमें भला कोई सेलिब्रेटी क्या कर सकता है। सेलिब्रेटीज पर एेसे आरोप तो लगते ही रहते हैं। रायपुर पहुंची एक्ट्रेस व मॉडल करिश्मा तन्ना ने खुद पर लगे आरोपों के जवाब में यह बातें कहीं। वे यहां ऑटो एक्सपो में शिरकत करने आईं थीं। मालूम हो कि करिश्मा पर एक इवेंट मैनेजर ने पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। शो के लिए मुरादाबाद बुलाया गया था लेकिन जब तन्ना वहां पहुंची तो पता चला कि प्रोग्राम तो हल्दानी में है। करिश्मा ने बताया कि एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मेरी शुरुआत हुई। इसके बाद मैंने देश में निकला होगा चांद, विरासत और नागार्जुन-एक योद्धा में भी नजर आ चुकी हैं। वे कहती हैं कि मैं बहुत खुश हूं। मुझे जो पसंद आता है वही करती हूं।
स्ट्रगल करना होगा

एक्टिंग में कॅरियर बनाने वालों के लिए तन्ना का मैसेज था कि हर किसी को मुकाम हासिल करने के लिए स्ट्रगल करना होता है। हालांकि अब के दौर में थोड़ा काम ? संघर्ष करना होता है लेकिन आगे बढऩे और बुलंदी में टिके रहने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होगी है। मैं यही कहूंगी कि जो अभिनय में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं वे स्ट्रगल से पीछे न हटें, घबराएं नहीं, बढ़ते रहें।मेरे आने से बदला मौसम
एक सवाल के जवाब में तन्ना ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे आने से यहां का मौसम बदल गया। वहीं जब उनसे शादी की बात की गई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा लड़का खोजिए मेरे लिए।

संजय दत्त की बायोपिक
तन्ना ने बताया कि वे संजय दत्त की बायोपिक में काम कर रही हैं। इसमें रणबीर के साथ रोल है और गाना है। मुझे खुशी है कि राजकुमार हिरानी जैसे मंझे हुए निर्देशक के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा। फिल्म संभवत: २९ जून को रिलीज होगी। फिल्म में परेश रावल , मनीषा कोईराला जैसे बड़े कलाकार भी हैं। फिल्म का नाम हालांकि फाइनल नहीं है लेकिन 'संजू'हो सकता है।

मेरे आने से बदला मौसम
एक सवाल के जवाब में तन्ना ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे आने से यहां का मौसम बदल गया। वहीं जब उनसे शादी की बात की गई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा लड़का खोजिए मेरे लिए।