
जब मुख्यमंत्री खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटा
रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के लिए अपने हाथों से केक काटा और उन्हें खिलाया भी।
दरअसल सूरजपुर जिले के तीन बच्चे आकाश, रिहान और रिशांक की गिनती कुपोषित बच्चों में थी और उनकी हालत बेहद खराब थी। ऐसे में महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजना का लाभ देते हुए इन बच्चों को सुपोषित आहार देना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी से बच्चों को रेडी टू ईट और गर्म पोषण युक्त भोजन मिला जिससे ये तीनों कुपोषण को मात दे सके और खुद को एक नया जीवन देते हुए सुपोषित हुए।
तीनों ने मुख्यमंत्री से कहा, उन्हें शासन की योजनाओं से नया जीवन मिला है और इसके लिए वो रेडी टू ईट का बना केक लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इन बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री ने खुद केक काटते हुए अपने हाथों से बच्चों को खिलाया।
Published on:
9 Jan 2024, 6:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.