29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल पर ऐसी तस्वीर देख पति का चढ़ गया पारा, झगड़े के बाद नाराज बीवी ने उठा लिया ये खतरनाक कदम

पति ने मोबाइल पर बीवी की बियर पीते तस्वीरों को देख आगबबूला हो गया और विवाद करने लगा।विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बीवी अपने पति के बेरहमी से हत्या (wife brutally killed husband) कर दी।

2 min read
Google source verification
crime news

मोबाइल पर ऐसी तस्वीर देख पति का चढ़ गया पारा, झगड़े के बाद नाराज बीवी ने उठा लिया ये खतरनाक कदम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक पति ने मोबाइल पर बीवी की बियर पीते तस्वीरों को देख आगबबूला हो गया और विवाद करने लगा।विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बीवी अपने पति के बेरहमी से हत्या (wife brutally killed husband) कर दी।

यह घटना भिलाई के वैशाली नगर का है जहां एक बंद मकान में मध्य प्रदेश टीकमगढ़ निवासी रवि सिंह की मिली लाश मिली थी। एएसपी रोहित कुमार झा ने बताया रवि सिंह रविवार और सोमवार की दरमियानी रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। दरवाजा खटखटाया तो उसकी पत्नी ने नींद से उठकर दरवाजा खोला। दरवाजा खोलकर वह यह कहते हुए सोने के लिए कमरे में चली गई कि खाना निकालकर खा लो। रवि भी उसके पीछे कमरे में चला गया और उसके पास ही लेट गया। उसी समय वह अपनी पत्नी का मोबाइल चेक करने लगा। रूपा के मोबाइल में एक गल्र्स पार्टी ग्रुप में बर्थ डे पार्टी का वीडियो और फोटो था। जिसमें सहेलियों के साथ रूपा बीयर पीते हुए दिख रही थी। इस पर रवि आगबबूला हो गया और विवाद करने लगा।

एएसपी ने बताया कि शराबी पति से रूपा त्रस्त हो गई थी। वह छह माह से काम छोड़कर बैठ गया था। घटना के दिन भी रवि उसके चारित्र पर शक करते हुए विवाद कर लिया। बीयर पीते फोटो देककर उसका शक और गहरा हो गया। विवाद करने पर रूपा ने कहा कि वह उसे तलाक क्यों नहीं दे देता। रवि ने कहा कि बच्चा मेरा है, बच्चे को मुझे दे दो और तुम चली जाओ। रूपा ने बच्चा को देने से मना किया उसे घर से निकलने को कहा।

शराब के नशे में क्रोधित रवि ने रूपा के मुंह में एक मुक्का जड़ दिया। जिससे उसके होठों से खून गिरने लगा। रवि के इस हरकत से उसे भी गुस्सा आ गया। रूपा ने रवि को जोर से धकेला और जमीन पर गिरा दिया। सीने पर चढ़ गई और बाजू में रखे ५ किलो पत्थर की सिल को दाहिने साइड के कान के उपर सिर पर पटक दिया। जिससे मौके पर ही रवि की मौत हो गई।

रूपा ने बुधवार की रात को ही पुलिस के सामने आत्समर्पण कर दिया था। तब से पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया (wife brutally killed husband)। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने रवि का शव उसके भाई सगुन सिंह को सौप दिया। परिजन उसका शव लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए गृह लौट गए।