29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में ब्लाइंड मर्डर के सनसनीखेज चार वारदातें, कहीं ब्लू वॉटर टैंक में मिली लाश तो कहीं कुएं में.. केस बनी पहेली

Blind murder in Raipur: राजधानी रायपुर में ब्लाइंड मर्डर के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस के लिए केस सुलझाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है..

2 min read
Google source verification
raipur blind murder

रायपुर में ब्लाइंड मर्डर के सनसनीखेज चार वारदातें ( File Photo - Patrika )

Blind murder in Raipur: नारद योगी. शहर में हाल के दिनों में ब्लाइंड मर्डर हुए हैं, जिसे पुलिस सुलझा नहीं पाई है। कहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, तो कहीं आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। राखी, अभनपुर, आमानाका और माना इलाके में ये घटनाएं हुई हैं। इसमें 4 साल के बच्चे से लेकर 51 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं। राखी इलाके में बुजुर्ग की लाश संदिग्ध हालात में कुएं में मिली। उसके पैर में पत्थर बंधे थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। इसी तरह आमानाका इलाके में 4 साल के बालक की हत्या कर दी गई। माना के ब्लू वॉटर टैंक में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इसी तरह अभनपुर के भरेंगाभाठा में युवक की हत्या करके फेंक दिया गया।

Blind murder in Raipur: मां की भूमिका संदिग्ध

आमानाका इलाके में 4 साल के बालक की हत्या में मां की भूमिका संदिग्ध है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया। इसी तरह अभनपुर मर्डर में मृतक से बातचीत करने वाले एक संदिग्ध का पता नहीं चल पा रहा है।

राखी: एक पैर में पत्थर बंधा

ग्राम पौता के कुएं में 51 वर्षीय भोलाराम बया की लाश मिली। उनके एक पैर में पत्थर बंधा हुआ था। वे 10 दिन पहले घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला था। राखी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है, लेकिन अब तक संदिग्ध हालात में मौत की जांच नहीं की है। ग्रामीण इसे हत्या का मामला मान रहे हैं।

आमानाका: आरोपी अब तक गिरफ्त से दूर

टाटीबंध में संतोषी मंदिर के पास रहने वाले 4 साल के मयंक मिश्रा की 1 नवंबर 2025 की शाम हत्या कर दी गई। उसे बेसुध अवस्था में उसकी मां एम्स ले गई। पूछताछ में उसकी मां ने डॉक्टरों को बताया कि वह साइकिल चलाते समय गिर गया था, जबकि पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी अब तक पकड़ा नहीं गया।

माना: अब तक पहचान नहीं

करीब तीन माह पहले माना इलाके में स्थित ब्लू वॉटर टैंक में एक लाश मिली थी। शव सिर विहीन था। कपड़े के नाम पर केवल अंडरवियर था। लाश डिकंपोज हो चुकी थी। अब तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। न ही घटना को लेकर पुलिस कुछ पता लगा पाई है।

अभनपुर: छुपाने के लिए मिट्टी डाली

माना इलाके से गुमशुदा नितेश बत्रा की लाश अभनपुर के भरेंगाभाठा में मिली। उसकी हत्या करके शव को मैदान के एक गड्ढे में दबाकर रखा गया था। उसे छुपाने के लिए मिट्टी डाल दी गई थी। इस मामले में अब तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।