26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ योग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन से पहले का Video आया सामने, देखें

Rupnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुबह योग सत्र का संचालन करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बिलासपुर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Rupnarayan Sinha Death

Rupnarayan Sinha Death(photo-patrika)

Rupnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में वे पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ योग सत्र का संचालन करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब वे बिलासपुर में संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल थे। सुबह के समय उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को योग अभ्यास कराया। उनकी सक्रियता और समर्पण को लेकर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे उनके अनुशासन और योग के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देख रहे हैं।

Rupnarayan Sinha Death: सुबह 5 बजे कार्यकर्ताओं को कराया योग अभ्यास

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उस समय का है जब वे बिलासपुर में संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल थे। सुबह करीब 5 बजे वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को योग अभ्यास कराते दिखाई दे रहे हैं। उनकी सक्रियता और उत्साह वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। रूपनारायण सिन्हा को योग और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उनके समर्पण के लिए जाना जाता था। सामने आए वीडियो में उनकी ऊर्जा और अनुशासन को लोग उनके व्यक्तित्व की मजबूत पहचान के रूप में देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इसे उनके कार्य के प्रति समर्पण और योग के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बता रहे हैं। कई यूजर्स इसे उनके जीवन के अंतिम सक्रिय पलों में से एक मान रहे हैं।

अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन

गौरतलब है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। Bharatiya Janata Party सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके निधन से शोक की लहर फैल गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।