3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैसूर से आया जंगली कुत्ता बढ़ाएगा जंगल सफारी की शोभा

- मैसूर से गुरुवार की शाम पहुंचा रायपुर- 15 दिन बाद छोडा जाएगा बाड़े में

less than 1 minute read
Google source verification
dog_wild.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थित एशिया के सबसे बड़े सफारी की जंगली कुत्ता (वाइल्ड डॉग) शोभा बढाएगा। मैसूर से गुरुवार की शाम को जंगल कुत्ते का जोड़ा लेकर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे है। जंगल सफारी प्रबंधन ने मैसूर के तानाजी नेशनल पार्क को मादा शेरनी दिया है और बदले में जंगली कुत्ते का जोड़ा लिया है। गुरुवार की शाम जंगल सफारी पहुंचा जंगली कुत्तों का जोड़ा 15 दिन क्वारेंटाइन रखा जाएगा। 15 दिन बाद बाड़े में पर्यटक उसे देख सकेंगे।

लंबे समय से थी मांग
जंगल सफारी में अलग-अलग प्रजाति के वन्य प्राणी हो, इसलिए सफारी प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। सफारी परिसर पर्यटकों को आकर्षित करें, इसलिए सफारी प्रबंधन एक्सचेंज प्रोग्राम की मदद ले रहे है। जंगल सफारी पहुंचने वाले पर्यटको वन विभाग के अधिकारियों से लंबे समय से जंगली कुत्ता देखने की मांग कर रहे थे।

पर्यटकों की मांग को देखते हुए अफसरों ने मैसूर में स्थित नेशनल पार्क के अधिकारियों से संपर्क किया और शेरनी देने के बदले जंगल कुत्तों की मांग की। सहमति मिलने पर पिछले दिनों शेरनी भेजकर जंगली कुत्तों को जोड़ा सफारी प्रबंधन ने मंगवा लिया है। जंगली कुत्ते शुक्रवार को रात भर नई जगह होने की वजह से बाड़े में शांत रहे। सीसीटीवी कैमरों के सहारे उनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

READ MORE: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 6 लाख की इनामी 2 महिला नक्सली ढेर, टिफिन बम समेत कई विस्फोटक बरामद

READ MORE: दो बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, शराब के नशे में रिश्तेदार ने तीन साथियों के साथ मिलकर किया मुंह काला, एक आरोपी गिरफ्तार

Story Loader