
Weather Update
cg weather update छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश के हालत बन रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के चलते अगले तीन दिनों तक कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। (Latest Weather Update) इधर बस्तर संभाग में बदले हवाओं के रूख के चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई है, वहीं छाए बादलों के चलते बारिश के आसार है। संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार सुबह फिर से बादल छाए रहे। वहीं ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो गई है। वहीं 10 बजे के बाद बादल साफ होते ही तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। (CG Weatehr Alert) मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में कोई विषेश बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद सरगुजा संभाग के जिलों में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होगी। बस्तर संभाग छोड़कर सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश में एक सिस्टम एक्टिव है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में यह सिस्टम है। जो समुद्र तल से 0.9 किलो मीटर और उपर स्थित है। (CG Weather Report) शुक्रवार को सबसे ज्यादा दुग्र में 33.6 डिग्री तापमान डोंगरगढ़ में रहा। वहीं, सबसे कम सरगुजा में 12.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बस्तर संभाग में आज और कल बारिश के आसार है। बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं 25 फरवरी को सरगुजा संभाग और इसके बाद बाद 26 फरवरी को मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Published on:
24 Feb 2024 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
