12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिसीमन से भाजपा के खाते में 15, कांग्रेस के पास पांच और बसपा को एक सीट में मिली जीत

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहला परिसीमन वर्ष 2008 में हुआ

2 min read
Google source verification
CGNews

परिसीमन से भाजपा के खाते में 15, कांग्रेस के पास पांच और बसपा को एक सीट में मिली जीत

रायपुर. अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों के राज को समझना है तो परिसीमन के आफ्टर इफेक्ट को भी समझना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहला परिसीमन वर्ष 2008 में हुआ । इस परिसीमन का असर राज्य की 21 सीटों पर पड़ा, परिसीमन से जहाँ 21 पुरानी सीटें ख़त्म हुई वहीँ इतनी ही नहीं सीटें अस्तित्व में आई । परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई नई सीटों में ज्यादातर पर भाजपा को जीत भी मिली।

2013 के चुनाव में अस्तित्व में आई इन 21 सीटों में से 15 पर भाजपा का कब्ज़ा हो गया जबकि कांग्रेस के पास इन नई सीटों में से पांच बसपा के खाते में केवल एक ही सीट आई । गौरतलब है कि परिसीमन से पहले भाजपा के पास इनमे से केवल 12 सीटें थी शेष 9 में से 8 पर कांग्रेस काबिज थी। दिलचस्प यह है कि बसपा इन सीटों में से एक सीट पर परिसीमन के पहले और बाद में भी कब्जा जमाये रखी है। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को परिसीमन का फायदा मिलता रहा है।

1998 के विधानसभा चुनाव में परिसीमन से प्रभावित 21 सीटों में से केवल 7 सीटें भाजपा के पास थी ,2003 में यह बढक़र 12 हो गई। परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई सीटों में से तीन सीटें ऐसी थी जिनको कांग्रेस ने भाजपा से छीन लिया था, वहीँ भाजपा ने पांच ऐसी सीटों पर जीत हासिल की जो 2008 में कांग्रेस के खाते में गई थी। मजेदार यह रहा कि 2013 में बसपा पामगढ़ तो हारी लेकिन कांग्रेस से जैजैपुर सीट छीन ली जिन 21 सीटों का परिसमीन हुआ, उन पर 2003 के मुकाबले 2008 में 13 फीसद अधिक मतदान हुआ। 2013 में यह बढक़र 23 फीसद पहुंच गया।

परिसीमन के पहले और बाद किसको कितनी सीट





























भाजपाबसपाकांग्रेस
2003120801
2008120801
2013150501

21 सीटों पर मतदान का हाल

























मतदानकांग्रेसभाजपा
363373934.939.67
717605737.641.53
1425499836.2142.6

अस्तित्व में आई सीटें

रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, दुर्ग ग्रामीण, वैशालीनगर, अहिवारा, नवागढ़, पंडरिया, मोहला-मानपुर, अंतागढ़ और बस्तर।भरतपुर-सोनहट, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, कुनकुरी, कोरबा, बेलतरा, जैजैपुर, पामगढ़ और बिलागईगढ़ है।

मंदिरहसौद, पल्लारी, भटगांव, भानपुरी, केसलूर, मारो, धमधा, खेरथा, चौकी और विरेन्द्रनगर, सूरजपुर, पाल, पिलखा, बगीचा, तपकरा, सरिया, जरहागांव, सिपत, पामगढ़, मालखरोदा और रायपुर शहर है।