रायपुर

ब्याज के पैसे को लेकर महिला ने पति के साथ मिलकर युवक से की खुलेआम मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Crime News : राजधानी में कर्ज देकर अधिक ब्याज वसूलने वालों का आतंक कम नहीं हो रहा है।

2 min read
Nov 02, 2023
ब्याज के पैसे को लेकर महिला ने पति के साथ मिलकर युवक से की खुलेआम मारपीट

रायपुर। Crime News : राजधानी में कर्ज देकर अधिक ब्याज वसूलने वालों का आतंक कम नहीं हो रहा है। अब खुलेआम मारपीट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। देवेंद्र नगर चौक जैसे पॉश इलाके में एक महिला और उसके पति ने एक युवक से मारपीट की। युवक ने कुछ कर्ज लिया था। उसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। इसके बाद महिला और उसके पति ने युवक से खुलेआम मारपीट की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महिला, उसके पति और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


पुलिस के मुताबिक सांई नगर फाफाडीह निवासी तरनजीत सिंह सलूजा जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है। उसने महावीर नगर निवासी दिव्या शादिजा से कुछ रकम उधार लिया था। कर्ज को लेकर 20 अक्टूबर 2023 को दिव्या ने तरनजीत को अश्लील मैसेज किया था। इसका उसने सम्मानपूर्वक जवाब दिया। इसके बाद 24 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे उसने फोन करके उसे बेबीलाॅन इन होटल के बाजू िस्थत एक्सिस बैंक के पास बुलाया। वह रात 9.45 बजे वहां पहुंचा। इसके बाद दिव्या और उनके पति अजय शादिजा ने कर्ज का पैसा मांगते हुए मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

युवक की खुलेआम पिटाई करते देखकर सौरभ श्रीवास्तव और अभिषेक बंसोड़े मौके पर पहुंचे। और युवक का बचाव करने लगे। इसके बाद अजय और दिव्या का नाबालिग बेटा उन युवकों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। खुलेआम मारपीट होते देख लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में दोनों पक्ष गंज थाने पहुंचे। इस बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में महिला और उसके पति मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। इस कारण पुलिस ने दिव्या, उनके पति अजय और नाबालिग बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर महिला और उसके पति व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
-आशीष यादव, टीआई, गंज, रायपुर

Published on:
02 Nov 2023 09:41 am
Also Read
View All

अगली खबर