25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ेगी, 3 दिन में पारा 4°C तक गिरेगा, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम…

CG Weather Update: मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से, खासकर सरगुजा संभाग में ठंड की वापसी होने जा रही है।
2 min read
Google source verification
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम! दिन में गर्मी महसूस, 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम! दिन में गर्मी महसूस, 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से, खासकर सरगुजा संभाग में ठंड की वापसी होने जा रही है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

CG Weather Update: सरगुजा संभाग में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सरगुजा संभाग और आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है और सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा।

मैदानी इलाकों में तापमान स्थिर

दूसरी ओर, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। इन क्षेत्रों में मौसम फिलहाल स्थिर बना रहेगा।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग-जगदलपुर सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान दुर्ग और जगदलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में सुबह कोहरा

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने की संभावना है।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3–4 दिनों तक प्रदेश में सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रदेश में किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम 29.0 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा, जबकि पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में अधिकतम 27.0 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री रहा।

वहीं जगदलपुर और दुर्ग दोनों स्थानों पर अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 13.8 और 13.0 डिग्री रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।