14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस रियल स्टोरी को पढ़कर अक्षय कुमार भी कहेंगे! ये है सच्ची टॉयलेट एक प्रेम कथा

छत्तीसगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसमें पत्नी ने पति को घर में शौचालय नहीं बनवाने पर मायके चले जाने की धमकी दे डाली।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Jain

Aug 01, 2017

real story of toilet ek prem katha

Woman demands toilet in home

धमतरी.
क्या आपने कभी सुना है कि महज एक टॉयलेट (शौचायल) के लिए पति-पत्नी में झगड़े हों और बात तलाक तक पहुंच जाए। चौंकिए मत हम आपको
अक्षय कुमार
की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का सीक्वल नहीं बता रहे हैं। दरअसल यह सच्ची घटना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की है, जहां एक पत्नी ने जनदर्शन कार्यक्रम में पति से साफ-साफ कहा कि यदि उनके घर में शौचालय नहीं बना, तो वह ससुराल छोड़कर मायके चली जाएगी। लेकिन खुले में शौच जाना पसंद नहीं करेगी।


यह भी पढ़ें : OMG ! खुजली का इलाज कराने ले गए थे क्लीनिक, परिजनों ने कहा डॉक्टर ने दे दी मौत -

धमतरी ब्लाक के ग्राम नवागांव (कंडेल) की रहने वाली 23 साल की उमेश्वरी साहू ने बताया कि चार साल पहले उसकी मुकेश से शादी हुई थी। घर में शौचालय न होने की वजह से उसे शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। इससे उसे को शर्मिंदा होना पड़ता था। उमेश्वरी ने बताया कि इस पर उसने मुकेश से घर में शौचालय बनवाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें :आठ बाई चार की खोली में रहने वाली अमिषा के ख्वाब आसमान से भी ऊचें, देखें वीडियो :


मुकेश मजदूरी करता है, जैसे-तैसे घर का गुजारा चलता है। एेसे में शौचालय बनवाना उसके लिए मुश्किल साबित हो रहा था। लेकिन उधर, उमेश्वरी अपनी जिद पर अड़ी थी। एेसे में दोनों के बीच शौचालय बनवाने को लेकर झगडे़ होने लगे। एक दिन उमेश्वरी ने मुकेश से कहा कि यदि उनके घर में शौचालय नहीं बना, तो वह ससुराल छोड़कर मायके चली जाएगी। लेकिन खुले में शौच जाना पसंद नहीं करेगी।

पत्नी की इस धमकी के बाद मुकेश ने शौचालय बनवाने के लिए तुरंत ग्राम पंचायत में आवेदन दिया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी शौचालय नहीं बना। मजबूरी में पूरे परिवार को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। मुकेश का कहना है कि ग्राम पंचायत से बार-बार कहने के बाद भी अब तक शौचालय नहीं बना।

यह भी पढ़ें भीग रहे परिवार को एक रात ठहरने दिया था आशियाना, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग, पढि़ए खबर -

जब ग्राम पंचायत में सुनवाई नहीं हुई तो मुकेश ने कलक्टर जनदर्शन में शौचालय बनवाने के लिए आवेदन दिया। इसी बीच जनदर्शन में उमेश्वरी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि जिला प्रशासन उनके घर में शौचालय का निर्माण नहीं करेगा, तो वह ससुराल छोड़कर मायके चली जाएंगी। लेकिन खुले में शौच नहीं जाएंगी। उसकी बातों को सुनकर कलक्टर भी सकते में आ गए। शौचालय के कारण एक परिवार न टूटे, इसे देखते हुए तत्काल सीईओ को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

image