8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल के लड़की को देखा पैसों की तंगी में तो महिला बोली – मैं दूंगीं पैसे, बस रात में लड़को से करनी होगी बातें फिर …

14 साल की मासूम से जबरदस्ती जिस्म फरोशी का धंधा करवाने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
crime

14 साल के लड़की को देखा पैसों की तंगी में तो महिला बोली - मैं दूंगीं पैसे, बस रात में लड़को से करनी होगी बातें फिर ...

रायपुर. 14 साल की मासूम से जबरदस्ती जिस्म फरोशी का धंधा करवाने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को पैसे की जरूरत थी। इस बात का फायदा उठा कर ही लड़की से देह व्यापर जैसा घिनौना काम करवाने की कोशिश की गई। जब लड़की इसकी शिकायत करवाने पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां से भी उसे भगा दिया गया।

लड़की की दादी ने बताया कि, मां - बाप के बीच चल रहे विवाद के कारण पोती मेरे साथ ही रहती थी। 2 महीने पहले उसके पास एक महिला का फोन आया। महिला ने लड़की को बात करने के लिए बुलाया। जब वह महिला के पास पहुंची तो उसे लालच देने लगी ।

महिला ने लड़की से कहा कि उसे बस लड़कों से बाते करनी होगी। इसके बदले वह उसे पैसे देगी। पैसे की जरूरत के कारण मासूम ये काम करने को तैयार हो गई। एक दिन महिला लड़की को लेकर पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल के सामने पहुंची। जहां उसने एक लड़के को फोन करके वहां बुलाया। कुछ देर में एक लड़का वहां पहुंचा।

महिला ने मासूम को बताया कि उसे इसी लड़के से बात करनी है। इसके बाद उसे 3 हजार रुपए दिए। जिसके बाद उसे लड़के के हवाले करके वहां से चली गई। इस घटना के बाद लड़की अपने घर लौट गई।

इस घटना के बाद महिला लगातार लड़की से देह व्यापार कराने लगी। जब उसने इनकार किया तो महिला उसे धमकाने लगी। इस दौरान लड़की ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी।

एसपी से मिलकर जब किशोरी अपनी दादी और अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के साथ महिला थाने पहुंची, तो शिकायत दर्ज करने की जगह महिला थाना स्टाफ ने पीडि़त किशोरी से अधार कार्ड मांगा। इसके बिना शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में थाना प्रभारी अंजू चेलक ने बंद कमरे में किशोरी का बयान दर्ज किया।

अर्चना झा, एडिशनल एसपी ग्रामीण