scriptहवस की भूख मिटाने के बाद गर्लफ्रेंड को पता चली ब्वॉयफ्रेंड की ये असलियत, उठा लिया खौफनाक कदम | Woman raped by BSF jawan tries to kill her self in Raipur | Patrika News

हवस की भूख मिटाने के बाद गर्लफ्रेंड को पता चली ब्वॉयफ्रेंड की ये असलियत, उठा लिया खौफनाक कदम

locationरायपुरPublished: Aug 17, 2018 07:46:32 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेना के एक जवान की घिनौती करतूत सामने आई है, जहां युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और फिर…

latest rape news

घर पहुंचे परिजनों की फटी रह गई आंखें जब दिव्यांग बेटी के साथ दरिंदा कर रहा था घिनौनी हरकत

रायपुर. एक ओर देश की सरहद पर सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए 24 घंटे डटे रहते हैं। दिन और रात देखे बिना लोगों की हर संभव मदद करने में जुटे रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ सेना के एक जवान की एक घिनौनी करतूत सामने आई है।
ये भी पढ़ें: रायपुर से लेकर लौटा था बेटे का शव, दाह संस्कार से पहले टेप से चिपका हाथ पेट से हटाया तो उड़ गए होश

जम्मू-कश्मीर में पदस्थ एक जवान ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दुखी होकर युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आरोपी बीएसएफ का जवान है।
ये भी पढ़ें: शादी से खफा था ब्वायफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को घर से ले आया और दोनों बाथरूम में हो गए बंद, फिर…

पुलिस के मुताबिक 27 साल का आरोपी जवान चंदन सिंह चारक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। इसी दौरान रायपुर की रहने वाली पीडि़त युवती जम्मू में एक शादी समारोह में गई हुई थी। तभी पीडि़त युवती की मुलाकात आरोपी जवान चंदन सिंह से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच की ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
ये भी पढ़ें: मोबाइल खरीदने शहर आई 17 साल की लड़की से 2 दिन तक दुष्कर्म, भाई को मिली खबर तो…

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी जवान मई में छुट्टी लेकर रायपुर आया। उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। कुछ दिनों बाद जब युवती ने आरोपी चंदन से शादी के लिए कहा तो वो टालमटोल करने लगा। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया।
इससे दुखी होकर युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनाचार का मामला दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो