24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा ऑफर मिला तो बंद कर दिया वंडरलैंड वाटरपार्क

वंडरलैंड संचालित करने वाली कोलकाता की कंपनी यह वाटर पार्क बंद करने का निर्णय ले रही है

2 min read
Google source verification
raipur news

रायपुर . इंद्रप्रस्थ रायपुरा में वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क का नियमित संचालन नहीं होने की वजह से कोलकाता की ऑपरेटिंग कंपनी पंचामृत इंटरटेनमेंंट प्रालि. को रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने लीगल नोटिस जारी कर दिया है। आरडीए ने एक हफ्ते के भीतर कंपनी को वंडरलैंड के संचालन को लेकर जवाब देने को कहा है, साथ ही कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

आरडीए सूत्रों के मुताबिक कोलकाता की इस कंपनी को 100 करोड़ से अधिक का टेंडर मिला है। यह भी एक वजह हो सकती है कि वह राजधानी में संचालित वंडरलैंड के ऑपरेशन को लेकर गंभीर नहीं है। रायपुरा में संचालित वंडरलैंड रिक्रिएशन पार्क का नियमित रुप से संचालन नहीं होने पर इससे पहले आरडीए ने नवंबर महीने में कारण बताओं नोटिस जारी किया था। कोलकाता की पंचामृत कंपनी द्वारा संचालित रिक्रिएशन जोन को लेकर हालांकि कोई बकाया राशि नहीं है, लेकिन एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक कंपनी पिछले एक वर्षों से इस एंटरटेनमेंट जोन का नियमित संचालन नहीं कर पा रहा है। इससे पहले कंपनी ने कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है।

ये हैं वंडरलैंड में
वंडरलैंड पार्क 20 एकड़ भूखंड में बना है। यह आरडीए और पंचामृत कंपनी का संयुक्त प्रोजेक्ट है। यहां मुख्यत: चार गतिविधियां है। इसमें ड्रॉई जोन, वॉटर जोन, व्यवसायिक तथा क्लब हाउस शामिल है। वॉटर गेम्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंगपूल भी शामिल है, वहीं वॉटर गेम्स में मल्टी लेवल स्लाइड, साईक्लोन, पेन्डुलम, मल्टी फैमली स्लाइड, रेन डांस है। एम्युजमेंट पार्क में जॉइंट व्हील राइड, टॉय ट्रेन, गो-कार्ट, क्रिकेट पिच, साइंस पार्क, फ्रिसवी राइड, स्विंग चेयर राइड, ऑक्टोपस, रिवर केव में संपूर्ण रामायण के चलचित्र की झांकी, मल्टीलेन किड्स स्लाइड, वेबपूल, नियाग्रा फॉल तथा बोर्ड क्लब का निर्माण हुआ है।

दूसरे को कर सकते हैं हैंडओवर
आरडीए सूत्रों के मुताबिक वंडरलैंड संचालित करने वाली कोलकाता की कंपनी किसी अन्य कंपनी को वंडरलैंड का हस्तांतरण कर सकती है। कंपनी ने कर्मचारी भी नदारद है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में कंपनी की ओर से अन्य रिक्रिएशन ऑपरेटिंग कंपनियों से बातचीत किए जाने की जानकारी मिली है।

सीईओ आरडीए महादेव कावरे ने कहा वंडरलैंड संचालित करने वाली कोलकाता की कंपनी को लीगल नोटिस जारी किया गया है। वंडरलैंड के संचालन को लेकर लगातर प्रयास किया जा रहा है।